फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाने का काम किया शुरू

तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाने का काम किया शुरू

Tue, 27 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाने का काम किया शुरू
बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त हुआ निगम
विज्ञापन

समालखा। शहर में बिजली चोरी रोकने और जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। कई जगह निगम ने तारों के स्थान पर एलटी (एबीसी) केबल बिछा दी है। जल्द ही ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शहर में करीब बीस हजार मीटर केबल लगाई जाएगी। शहर में कई जगहों पर आज भी तारों से बिजली सप्लाई की जा रही है। नंगे तार होने के कारण लोग आसानी से बिजली चोरी कर लेते हैं। कई जगह ये तारे जर्जर हो चुके हैं। अब निगम इन तारों के स्थान पर एलटी (एबीसी) केबल लगा रहा है। नई अनाज मंडी फीडर के अंतर्गत करीब छह हजार मीटर केबल लगाई जाएगी। इसमें से कई ट्रांसफार्मरों पर केबल बिछा दी गई है। सिटी फीडर पर लगभग सात हजार मीटर केबल बिछाई जानी है। जीटी फीडर पर करीब 5500 मीटर और जीटी-लघुसचिवाल फीडर पर 1100 मीटर केबल बिछाई जानी है। जेई जयनरायण ने बताया कि शहर में चोरी रोकने के लिए केबल लगाई जा रही है। ब्लूजे रोड, कृष्णा कॉलोनी, कुहाड़ पाना, मॉडल टाउन, बठला ट्रांसफार्मर और ब्लूजे के पास केबल बिछा दी गई है। जल्द ही शहर में केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed