फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1500 schools in the state are dilapidated, Education Minister said- those which are not worth repairing will be demolished in the first phase

Panipat News: प्रदेश में 1500 स्कूल जर्जर, शिक्षा मंत्री बोले- जो मरम्मत के लायक नहीं उन्हें प्रथम चरण में गिराया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
1500 schools in the state are dilapidated, Education Minister said- those which are not worth repairing will be demolished in the first phase
राजकीय सीसे स्कूल दीवाना में छात्राओं के बीच में बैठे ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
- मंत्री ने कहा- मरम्मत के लायक स्कूलों का किया जाएगा नवीनीकरण
विज्ञापन


- दीवाना गांव के सरकारी स्कूल के नव निर्मित भवन के उद्घाटन में पहुंचे महिपाल ढांडा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेश में करीब 1500 सरकारी स्कूल जर्जर हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरम्मत होने लायक नहीं हैं। शिक्षा विभाग प्रथम चरण में ऐसे स्कूलों को गिराएगा। वहीं कम जर्जर स्कूलों को आवश्यकता होने पर मरम्मत कराएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी करीब 1500 सरकारी स्कूलों के जर्जर होने की बात मानी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इन स्कूलों की योजना बना रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के साथ सुरक्षित भवन दिया जाएगा।
अमर उजाला ने प्रदेश स्तर पर सरकारी स्कूलों की स्थिति का धरातल जाना था। शिक्षा विभाग इसके बाद भवनों की हालत सुधारने के लिए सक्रिय हुआ। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा वीरवार को पानीपत के दीवाना गांव स्थित राजकीय सीसे स्कूल में पांच कमरों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इन कमरों पर करीब 1.09 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलाें का डाटा लिया है। करीब 1500 ऐसे स्कूल मिले हैं। इनके लिए योजना बनाने के आदेश दिए हैं। विभाग सरकारी स्कूलों में भवनों की स्थिति सुधारने के लिए अलग-अलग चरणों में काम करेगा। प्रथम चरण में ज्यादा जर्जर स्कूलों के भवनों को गिराएगा। ताकि कोई हादसा स्कूलों में न हो। इसके साथ स्कूलों की मरम्मत भी कराई जाएगी। महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इन सबके चलते सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों के बराबर पहुंच गए हैं। अगले कुछ साल में सरकारी स्कूलों के परिणाम इनसे भी बेहतर आएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के बीच बैठे मंत्री
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा इस दौरान बच्चों के बीच जाकर बैठ गए। वे पहले छात्राओं और फिर छात्रों के बीच बैठे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को ग्रहण कर उनके संदेश पर अमल करना है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कर्म करें फल की चिंता मत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अपने कार्य को पूरी लगन के साथ करना चाहिए।

तहसील कैंप के स्कूल के बारे में बनाएंगे योजना
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार शाम को पानीपत के तहसील कैंप स्थित राजकीय सीसे स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। वे कक्षाओं और विज्ञान लैब में भी गए थे। इसके साथ मिड-डे-मील की रसोई में राशन की जांच की थी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि विद्यार्थियों का पढ़ाई के विषय में फीडबैक अच्छा रहा। इस स्कूल में जगह का अभाव है। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article