{"_id":"6a0e25a18d79a4a3e80d6648","slug":"150-teachers-learned-the-nuances-of-yoga-in-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1007-157565-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 150 शिक्षकों ने सीखीं योग की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 150 शिक्षकों ने सीखीं योग की बारीकियां
Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आर्य कॉलेज में तीन दिवसीय महा-प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें 150 शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजकपूर ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पानीपत ब्लॉक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के करीब 150 पीटीआई और डीपीई शिक्षकों ने अभ्यास किया और योग की बारीकियों को सीखा।
यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक जगह तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे जिले को योगमय बनाने के लिए पानीपत के अलग-अलग ब्लॉकों में पानीपत ब्लॉक में आर्य कॉलेज, समालखा ब्लॉक में वैश्य कॉलेज, मतलौडा ब्लॉक में श्री राम गार्डन और इसराना ब्लॉक में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके ये 150 शिक्षक आगामी तीन दिनों तक 21 से 23 मई तक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों और स्टाफ को योग का विशेष प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
खंड स्तर पर प्रशिक्षण देने में आयुष विभाग की योग विशेषज्ञ नीलिमा, डॉ. संदीप, डॉ. नितिन, डॉ. जसबीर और डॉ. कुलदीप ने मुख्य भूमिका निभाई। आर्य पीजी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि आयुष योग सहायक संदीप, पाल, दिनेश, दीपक, गीता, मंजू, नीरज, सतीश, कुलदीप, प्रवीण, सुमन, पंकज और बहादुर ने सभी शिक्षकों को योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास कराया। संवाद