फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 year old girl gives birth to a child

Haryana Crime: 15 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 11:07 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:07 AM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि चार दिन पहले उनके पास अस्पताल से सूचना आई थी कि 15 साल की किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
15 year old girl gives birth to a child
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी ने 14 साल की उम्र में ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के एक साल बाद उसने सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। उम्र कम होने पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर किशोरी के पति के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी ने बताया कि चार दिन पहले उनके पास अस्पताल से सूचना आई थी कि 15 साल की किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि किशोरी ने गांव के ही एक युवक से करीब एक साल पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के परिजनों ने भी विवाह को सहमति दे दी थी। शादी के बाद किशोरी ससुराल में रह रही थी। 7 अक्तूबर को किशोरी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरी स्थिति से बाल कल्याण समिति को भी अवगत कराया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की उम्र के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने को कहा। जिसके बाद पुलिस समिति की सिफारिश पर किशोरी के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। करीब दो माह पहले किला थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने भी बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद किशोरी के पति और बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। किशोरी ने जबरन निकाह कराने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने एक युवक के साथ मंदिर में शादी करने की बात कही है। बाल कल्याण समिति की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed