{"_id":"661853990cd27ad9e2022546","slug":"15-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-it-to-dubai-case-registered-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116669-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुबई भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुबई भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख, मामला दर्ज
विज्ञापन
मतलौडा। दुबई भेजने के नाम पर तीन लोगों ने अपने ही गांव के युवक से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। ये आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाथरी गांव वासी महिला बिमला देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा साहिल बीए की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाहता था। पाथरी गांव के ही राकेश ने चंडीगढ़ वासी अपने दो साथियों के साथ मिलकर साहिल को दुबई में स्टडी वीजा पर भेजने की बात तय हुई। अक्टूबर 2023 के दौरान उन्होंने साहिल के सभी कागजात, सात खाली चेक और दो लाख रुपये नकद ले लिए। नवंबर के दौरान आरोपियों ने इनमें से कई चेक के जरिये अपने जानकारों के खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए और साहिल को दुबई भेज दिया। जहां पर एजेंट ने उससे 20 हजार दीरम व कागजात छीनने की कोशिश की लेकिन उसे शक होने पर किसी तरह बच कर वह एंबेसी पहुंचा और अपना वीजा चैक करवाया तो पता लगा कि वह स्टडी वीजा न होकर स्पॉन्सर वीजा था। साहिल ने उसकी जानकारी परिजनों को दी। आरोपियों से आपसी कहासुनी होने के बाद उनकी रुपये की मांग पूरी और एग्रीमेंट पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करके अपनी जान बचाकर किसी तरह दिल्ली आया। कई बार करके उन्होंने 15 लाख रुपये साहिल से हड़प लिए। यहां आकर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने पाथरी गांव वासी राकेश व अमरजीत व उनकी पत्नी गुरप्रीत वासी चंडीगढ़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।