फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 days notice to liquor factory, filled tubewell water samples

शराब फैक्टरी को 15 दिन का नोटिस, भरे ट्यूबवेल के पानी के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 days notice to liquor factory, filled tubewell water samples
समालखा। समालखा स्थित शराब फैक्टरी के साथ खेत में निरक्षण कर बातचीत करते हुए। - फोटो : Panipat
चुलकाना रोड स्थित शराब की फैक्टरी के चलते होने वाले प्रदूषण और भूजल के खराब होने की शिकायत के बाद प्रदूषण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आसपास के विभिन्न खेतों का निरीक्षण करते हुए नलकूपों से पानी के सैंपल लिए। साथ ही फैक्टरी प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया।
विज्ञापन

चुलकाना रोड स्थित शराब की फैक्टरी से होने वाले प्रदूषण को लेकर आसपास के विभिन्न गांव के लोग प्रदर्शन करते रहते हैं। लोगों का आरोप है कि फैक्टरी के चलते खेतों का, घरों का भूजल खराब हो गया है। इसके अतिरिक्त फैक्टरी से उठने वाली बदबू के कारण उनका जीना दूभर हो गया है। इसको लेकर उन्होंने दर्जनों बार शिकायत भी की। साथ ही फैक्टरी संचालकों को भी इस बारे में बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी से उठने वाली राख के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें सांस की दिक्कत हो रही है। घरों में हर जगह राख सामान पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर प्रदूषण विभाग के एसडीओ ने टीम सहित मौका निरीक्षण किया और विभिन्न खेतों से पानी के सैंपल लिए। एसडीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि नलकूपों से पानी के सैंपल लिए गए और सप्ताह भर में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed