{"_id":"673a6a07e1f33e8849050f34","slug":"147-lakh-cheated-by-posing-as-nephew-by-pretending-to-be-stranded-in-germany-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127571-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जर्मनी में फंसे होने का ढोंग कर भांजा बनकर ठगे 1.47 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जर्मनी में फंसे होने का ढोंग कर भांजा बनकर ठगे 1.47 लाख
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठग अब लोगों से ठगी के नए नए तरीके अपना रहे हैं। शातिर ठगों ने रेर कलां के एक युवक से उसका भांजा बनकर 1.47 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने युवक को बताया कि वह जर्मनी में फंसा हुआ है। इसके बाद उसने युवक को व्हाट्स एप पर एजेंट के बैंक का खाता नंबर भी भेजा। दूसरे मामले में ओटीपी या लिंक पर क्लिक किए बिना ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया र्है।
रेरकलां गांव निवासी सत्यवान ने थाना साइबर अपराध पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह जर्मनी से उसका भांजा बोल रहा है। यहां पर वह मुसीबत में फंसा हुआ है। एजेंट को चार लाख रुपये देने हैं। इसके बाद उसने उसके पास एजेंट का सेंट्रल बैंक खाता संख्या भेज दिया। कुछ देर बाद वाट्सएप नंबर से कॉल आई और कहा कि अगर आपको अपने भांजे का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो पैसे भेज दें। इस पर उसने 47,000 रुपये और दूसरे खाते से अलग-2 ट्रांजक्शन के मार्फत 99,990/- ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ही उसके धोखाधड़ी का अहसास हुआ। सत्यवान ने साइबर हैल्पलाइन 1930 पर काल करके एक ऑन लाइन शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि किसी अज्ञात ने उसका भांजा बनकर उसके 1,46,990 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बैंक खाते से निकाले 141500 रुपये
थाना साइबर अपराध पुलिस को शमशेर सिंह निवासी इसराना उसके दो बैंक खाते हैं। 20 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर 128500, 2000, 5000, 1000 व 5000 रुपये कटने का संदेश आया। जबकि उसने न ही किसी को कोई ओटीपी दिया और न ही किसी लिंक पर कल्कि किया। खाता संख्या को चैक किया तो उसमें पैसे कटे हुए मिले। उसके बैंक खाता के साथ किसी अज्ञात ने छेड़छाड़ करके उसके पैसे निकाले हैं। इसकी पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई।