{"_id":"5ca3bd04bdec22143356da4d","slug":"141554234628-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू, निजी अस्पतालों से 50 प्रतिशत कम दरों पर मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू, निजी अस्पतालों से 50 प्रतिशत कम दरों पर मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू, निजी अस्पतालों से 50 प्रतिशत कम दरों पर मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर डायलिसिस वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। मंगलवार को अस्पताल में 60 वर्षीय विनोद कुमार निवासी तहसील कैंप का सफलता पूर्वक डायलिसिस किया गया है। पानीपत के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों में खुशी है। विनोद कुमार ने बताया कि वो हर तीसरे दिन डायलिसिस पर 2500 रुपये खर्च कर रहा था। इसके लिए उस पर कर्जा भी हो गया है। सिविल अस्पताल में उसका डायलिसिस महज 1100 रुपये में किया गया है।
डायलिसिस वार्ड में मरीजों की काउंसलिंग चल रही है। सिविल अस्पताल में सोमवार से पीपी मोड(पब्लिक पार्टनरशिप) पर डीसीडीसी(दीपचंद डायलिसिस सेंटर) शुरू किया गया है।
डायलिसिस वार्ड:
डायलिसिस के लिए 6 अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। 4 टेकभनीशियन को यहां पर रखा गया है। वार्ड की सफाई के लिए दो हाउस कीपर को रखा गया है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को डायलिसिस सुविधा का सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
जानिए... किसके क्या हैं रेट और कितनी छूट मिलेगी
नाम रेट छूट फाइनल
आर्टेरियोवीनस फिस्टुला फॉर हीमोडायलिसिस 2300 957 1350
आर्टेरियोवीनस शंट फॉर हीमोडायलिसिस 3500 1456 2050
जुगुलर कैरेक्टराइजेशन फॉर हीमोडायलिसिस 1500 624 880
सबक्लेवियन कैरेक्टराइजेशन फॉर हीमोडायलिसिस 2025 842 1190
वन साइडेड (सिंगल लुमेन) फेमोरल 900 374 530
कैरेक्टराइजेशन फॉर हीमोडायलिसिस
बाई लेटरल फेमोरल कैरेक्टराइजेशन फॉर हीमोडायलिसिस 1352 562 790
डबल लुमेन फेमोरल कैरेक्टराइजेशन फॉर हीमोडायलिसिस 1850 769 1090
ससटेंड लो एफिशिएंसी हीमोडायलिसिस (गंभीर मरीजों के लिए) 1250 520 730
कंटीन्युअस वेनो वीनस आर्टेरियोवीनस हेमोफिल्टरेशन 2250 936 1320
हीमोडायलिसिस फॉर सिरोनिगेटिव केसिज 1260 524 740
(ब्लड सिरम टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट मामलों में)
हीमोडायलिसिस फॉर सिरोपोजिटिव केसिज 1458 618 870
(ब्लड सिरम टेस्ट पॉजिटिव रिपोर्ट मामलों में)
10 दिन ट्रायल चलेगी: रवि
सीनियर टेकभनीशियन रवि कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल यानी सोमवार से मरीजों की काउंसलिंग शुरू हा़े रही है। इसके बाद अस्पतालों से टाइअप किया जाएगा ताकि मरीजों का कम रेट में डायलिसिस किया जा सके। मंगलवार को एक मरीज का डायलिसिस भी किया गया है।
डायलिसिस शुरू हो चुका है, मरीजों को मिलेगा काफी लाभ: डॉ. कादियान
सिविल अस्पताल में डायलिसिस शुरू हो चुका है। वार्ड में अभी कुछ काम भी कराना है। ट्रायल के बाद उद्घाटन कराया जाएगा। डायलिसिस के मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि निजी अस्पतालों में डायलिसिस बहुत मंहगा होता है।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।