फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भाजपा ने पार्षद उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर खेला जाति कार्ड, कांग्रेसी कर रही चौतरफा घेराबंदी, इनेलो रेस में नहीं, सुरेश वर्मा

भाजपा ने पार्षद उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर खेला जाति कार्ड, कांग्रेसी कर रही चौतरफा घेराबंदी, इनेलो रेस में नहीं, सुरेश वर्मा

Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पार्षद उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर खेला जाति कार्ड, कांग्रेसी कर रही चौतरफा घेराबंदी, इनेलो रेस में नहीं, सुरेश वर्मा
भाजपा ने पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर खेला जाति कार्ड, कांग्रेसी कर रही चौतरफा घेराबंदी, इनेलो रेस में नहीं, सुरेश वर्मा समर्थन के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास पहुंचे
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर जाति कार्ड खेल सकती है। भाजपा ने हर वर्ग पर निशाना साधने की तैयारी में है। भाजपा ले 26 में से 7 टिकट पंजाबी वर्ग को दे सकती है। पंजाबी वर्ग की शहरी व ग्रामीण में एक लाख वोट है। इन वोटों पर ही प्रत्याशियों की हार व जीत काफी हद तक तय होती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के इस कार्ड की चौतरफा घेराबंदी करने में जुट गई है। कांग्रेस भाजपा के खिलाफ उन उम्मीदवारों को उतार रही है जो पिछली बार कुछ वोटों से हारे थे और उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह की बेटी अवनीत कौर की टक्कर में रामगढ़िया समाज से नया व प्रभावित चेहरा उतार रहे हैं। निवर्तमान मेयर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले। पूर्व सीएम हुड्डा ने सुरेश वर्मा को पूर्ण आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेता सुरेश वर्मा की बजाय रामगढ़िया समाज से ही भाजपा मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर की टक्कर में किसी को उतारना चाहते हैं। इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुल्लेशाह ने मॉडल टाउन में कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग की और रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस अपना मेयर बनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के बड़े नेताओं के करीबियों की काटी जा सकती है टिकट:
एमसी की टिकट की दौड़ में विधायकों व बड़े नेताओं के करीबी हैं। लेकिन संगठन ने पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहने वाले व शिक्षित व्यक्ति को टिकट देेने प्राथमिकताएं दी जा सकती है। वार्ड 10 से सुरेंद्र रेवड़ी के करीबी तरूण छौक्करा की टिकट कट गई है। इस वार्ड से नीतिसैन भाटिया के करीबी रविंद्र भाटिया को टिकट मिली है। वार्ड 5 से प्रमोद विज के करीबी प्रदीप उपाध्याय की टिकट फाइनल हुई है, जबकि महिपाल ढांडा के करीबी की टिकट कटी है। विधायकों के 35 करीबी लोगों ने एमसी की उम्मीद्वारी के लिए आवेदन किया था। इसमें से 27 लोगों को टिकट नहीं मिली है। संगठन ने संगठन के पुराने नेताओं की सिफारिश को तव्वजो दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ऐसे खेल सकती है जाति कार्ड:
भाजपा ने 7 पंजाबी समुदाय, 4 ब्राहम्ण, 3 बनिया, 2 प्रवासी समुदाय, 2 जाट, 3 हरिजन, 2 सैनी, 2 सुनार, वाल्मीकि व एक टिकट कबीरपंथी जुलाहा को दे सकती है। भाजपा हर वर्ग को खुश करने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने जातिगत आंकड़ों के अनुसार टिकट फाइनल की जाएगी।
भाजपा के बागी पर दांव नहीं खेलेगी कांग्रेस:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुल्लेशाह मेयर व पार्षदों को समर्थन देंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की सीधी लड़ाई कांग्रेस के नेताओं के साथ है। सोमवार को दिन भर बुल्लेशाह के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में कांग्रेस का समर्थन लेकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वालों की भीड़ लगी रही। बुल्लेशाह के संपर्क में भाजपा के कुछ बागी भी है, जो मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे। लेकिन बुल्लेशाह उन पर भरोसा नहीं करना चाहते है। उन्हें डर है कि कहीं आखिर वक्त में ऐसा बागी उम्मीद्वार बैठ न जाए। चूंकि मेयर चुनाव से शाह का राजनैतिक कैरियर भी जुड़ा हुआ है। इसलिए बुल्लेशाह अपने व्यक्तियों पर ही भरोसा दिखा रहे हैं।
चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने ली मीटिंग:
स्थानीय बीजेपी कार्यलय में निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने बैठक ली। सुरेश भट्ट ने जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ,प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, शहरी विधयिका रोहिता रेवड़ी, जींद के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष धर्मवीर नांदल पूर्व सांसद व मंत्री सुरेंद्र बरवाला को निर्देश दिए कि चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए। जिन क्षेत्रों में भाजपा मजबूत है वहां अधिक जोर लगाए। लोगों को अपने साथ जोड़े और एकता से नगर निगम का चुनाव लड़े। उनके पास भाजपा मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर भी पहुंची। अवनीत कौर ने विश्वास दिलाया कि वो मेयर की सीट भाजपा की झोली में डालेगी। इस अवसर पर देवेंद्र दत्ता , राम मेहर मलिक, सुनील सोनी, भूपिंदर सिंह ,दीपक सलूजा, विपिन चुघ, सोनिया गाबा, विमल बंसल, तेजवीर सिंह बिट्टू, तरुण चुघ, दिवाकर मेहता, आदेश कंबोज, कृष्ण आर्या, जितेंद्र अहलावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्षद उम्मीद्वारों की संभावित लिस्ट:
वार्ड 1 से अनीता रानी, वार्ड 2 से पवन कुमार, वार्ड 3 हरीश शर्मा, वार्ड 4 हर्ष बंसल, वार्ड 5 प्रदीप उपाध्याय, वार्ड 6 रविंद्र, वार्ड 7 अशोक कटारिया, वार्ड 8 विजय सहगल, वार्ड 9 से मीनाक्षी नारंग, वार्ड 10 रविंद्र भाटिया, वार्ड 11 कोमल सैनी, वार्ड 12 सतीश सैनी, वार्ड 13 शिवकुमार शर्मा, वार्ड 14 नीरज अग्रवाल, वार्ड 15 सुमन रानी, वार्ड 16 प्रताप सिंह, वार्ड 17 प्रमोद देवी, वार्ड 18 पंकज शर्मा, वार्ड 19 पूनम, वार्ड 20 लोकेश नागरू, वार्ड 21 संजीव दहिया, वार्ड 22 मीना देवी, वार्ड 23 सुरेंद्र टुटेजा, वार्ड 24 सुमन ग्रोवर, वार्ड 25 दुष्यंत भट्ट व वार्ड 26 सुलेख जैन की टिकट फाइनल हुई है।
इ नेलो रेस में ही नहीं, सुरेश मितल ने छोड़ी इनेलो:
फिलहाल इनेलो रेस में कही नजर नहीं आ रही है। इनेलो के पास मेयर व पार्षद पद के लिए उम्मीद्वार ही नहीं है। अब तक इनेलो ने मीटिंग का दौर भी शुरू नहीं किया है। इनेलो दो फाड़ होने से पूरी तरह से कमजोर नजर आ रही है। इनेलो के शहरी क्षेत्र में बड़े नेता रहे व दो बार चुनाव लड़ने वाले सुरेश मितल ने सोमवार को इनेलो से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दुष्यंत का हाथ थामा है। सुरेश मितल पर ही शहरी क्षेत्र से पार्टी के पार्षद पद के उम्मीद्वारों का चयन करने का जिम्मा रहता था। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इनेेलो का जनाधार खत्म हो चुका है। उनका कोई झंड़ा उठाने वाला ही नहीं है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रहे हैं: शाह
आज मेयर व पार्षद पद के उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा के भ्रष्टाचारों का पूरे शहर को पता है। इनके पार्षद भी भ्रष्टाचार की बात स्वयं कबूल करते हैं और सीएम को शिकायत करते हैं। भाजपा का मेयर पद का उम्मीद्वार हारेगा। उन्होंने लगभग अपने उम्मीद्वारों की टिकट फाइनल कर दी है।

बुल्लेशाह, कांग्रेस नेता
भाजपा एकता से चुनाव लड़ेगी, मेयर भाजपा का होगा: विज
हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। हर वर्ग भाजपा से खुश है। हमारे पास बहुत योग्य उम्मीद्वार है। भाजपा पूरी एकता से चुनाव लड़ेगा। हर वार्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। भाजपा का उम्मीद्वार भारी मतों से जीतेगा।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed