फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बेटी से दुराचार करने वाले पिता व बुआ के लड़के को जज ने कमेंट सुनते ही एक सैकेंड में सुना दी 10 साल की जेल

बेटी से दुराचार करने वाले पिता व बुआ के लड़के को जज ने कमेंट सुनते ही एक सैकेंड में सुना दी 10 साल की जेल

Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बेटी से दुराचार करने वाले पिता व बुआ के लड़के को जज ने कमेंट सुनते ही एक सैकेंड में सुना दी 10 साल की जेल
बेटी से दुराचार करने वाले पिता व बुआ के लड़के को जज ने कमेंट सुनते ही एक सेकंड में सुना दी 10 साल की जेल
विज्ञापन

पानीपत। बेटी से दुराचार करने के दोषी पिता व दोषी बुआ के लड़के को एडीजे शशि बाला चौहान ने कड़ी सजा सुनाई। 2 साल तक चले इस संगीन जुर्म में वकीलों की दलीलें सुनने के तुरंत बाद एक सेकंड में आरोपियों को 10-10 साल की सजा की सुना दी। आरोपियों को जज ने 6 पॉक्सो एक्ट में 10-10 साल की सजा, 50-50 हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न देने पर 1-1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। साथ ही आईपीसी की धारा 506 में आरोपियों को 4-4 साल की सजा, 5-5 हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जज ने फैसला सुनाया कि आरोपियों द्वारा दिया गया जुर्माना में से एक लाख की राशि पीड़िता को दी जाएगी।
मॉडल टाउन व महिला थाना पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार:
7 अक्टूबर 2016 को डाक द्वारा पंचकूला से थाना मॉडल टाउन पुलिस के पास दुुराचार करने की शिकायत आई थी। शिकायत पत्र महिला ने उसकी मासूम बच्ची से उसके पिता व बुआ के बेटे ने कई माह तक जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज करने व आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग की थी। केस में महिला थाना पुलिस व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मिलकर जांच की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिता व बच्ची की बुआ के लड़के को एडीजे शशि बाला चौहान ने 10-10 साल की सजा व 55-55 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर आरोपियों को अलग-अलग धाराओं में 1-1 साल व 3-3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

बच्ची के पेट में दर्द होने पर मां को लगा दुराचार का पता:
मासूम बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 अक्टूबर 2016 को उसकी बेटी ने पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने की बात बताई। मां ने इसका कारण पूछा, तो बच्ची ने बताया कि उसके पापा व बुुआ का बेटा पिछले काफी दिनों से उसके साथ दुराचार करते है। उसने बताया की कई दिनों तक बुआ का लड़के ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ कुकर्म करता था। इसके कुछ दिनों बाद पापा ने भी उसको धमका कर कई दिनों तक उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही इसके बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची ने बताया था कि उसके पापा हमेशा उसके साथ नशे की हालत में दुराचार करते थे। मां ने बताया था कि वो काफी दिनों तक अपने पति से उसकी गलत हरकतों की वजह से अलग रहने लगी थी। आरोपी पति भी उसके कमरे के आस-पास अपना कमरा लेकर रहने लगा। इसी बीच उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से बच्ची डर के साए में जीने लगी व उसने खाना-पीना छोड़ तक भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed