{"_id":"5bfc43f0bdec2241be1de441","slug":"141543259120-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने निगला जहर, मौत
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहर, मौत
पानीपत। विकास नगर निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसकी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के शव को रविवार रात सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पंचनामा भरवा कर शव गृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह मृतका के परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की। साथ ही विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल मधुबन भेज दिया गया।
मृतका 23 वर्षीय सोनी पत्नी विकास के पिता प्रदीप ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 4 साल पहले की थी। शादी के बाद से दंपति के बीच मामूली कहासुनी जरूर थी। लेकिन जहर निगल लेने जैसी कोई बात नहीं थी। शादी के बाद से दंपति को 2 माह व साढ़े तीन साल के दो बेटे है। रविवार की शाम को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसके बाद उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।