फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूल में बच्चों को एकट्ठा कर प्रिंसिपल ने धमकाया, बोले: अगर किसी ने भी ये बात बाहर बताई तो वो उस बच्चें को एग्जाम में कर देंगे

स्कूल में बच्चों को एकट्ठा कर प्रिंसिपल ने धमकाया, बोले: अगर किसी ने भी ये बात बाहर बताई तो वो उस बच्चें को एग्जाम में कर देंगे

Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को एकट्ठा कर प्रिंसिपल ने धमकाया, बोले: अगर किसी ने भी ये बात बाहर बताई तो वो उस बच्चें को एग्जाम में कर देंगे
स्कूल में बच्चों को इकट्ठा कर प्रिंसिपल ने धमकाया, बोले: अगर किसी ने भी ये बात बाहर बताई तो वो उस बच्चे को एग्जाम में कर देंगे फेल, साथ ही उसका करेंगे साल खराब
विज्ञापन

पानीपत। पार्क में मिले दो करोड़ रुपये व 5 पिस्तौल सहित एक क्रास लगा फोटो मिलने के मामले तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में स्कूल व खुद को फंसता देख प्रिंसिपल ने शनिवार को बच्चों की स्कूल परिसर में इकट्ठा किया व उन्हें धमकाया। प्रिंसिपल ने बच्चों को कहा कि अगर उन्होंने इस बात को बाहर के किसी भी आदमी को बताया तो वे उसका साल खराब कर देंगे। साथ ही उसे एग्जाम में फेल कर देंगे। डरे-सहमे बच्चों ने इस बात को बताया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शनिवार को मामले की जांच में पुलिस का सुस्त रवैया देखने को मिला। पुलिस इस मामले को बहुत ही साधारण घटना मान कर चल रही है। इसी के चलते मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। वहीं इस बारे में पूछने पर सिटी थाना पुलिस ने पहेलियां बुझानी शुरू कर दी। उन्होंने 2 जमा 2 चार का उदाहरण देते हुए बच्चे को एक बार फिर से गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि 2 जमा 2 चार होते है, लेकिन बच्चा कभी 3 बता रहा है तो कभी 5 बता रहा है। इस उदाहरण से पुलिस ने कहा कि बच्चे कभी कोई गड्ढा बता रहा, तो कभी किसी दूसरे गड्ढे की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में बच्चे की बात पर विश्वास करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बच्चे से बार बार अलग अलग तरीकों से पूछताछ करने पर बच्चा दो दिनों से बुखार से जूझ रहा है। बच्चे के पिता के कहना है कि वे भी अपने काम पर नहीं जा रहे हैं, हमेशा अपने बच्चे के साथ ही रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रहे ग्रुप-डी की परीक्षा में व्यस्त
शनिवार को शहर में ग्रुप-डी की परीक्षा थी। जिस कारण इस मामले की जानकारी उनके पास नहीं है। जीटी रोड की वाहन व आम पब्लिक की भीड़ को नियंत्रित करने में बिजी रहे। इसलिए मामले की जानकारी के लिए जांच कर रहे सिटी थाना प्रभारी से संपर्क करें।
- सतीश कुमार, डीएसपी हेडक्वाटर
दिल्ली के सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी। जिस कारण मामले की जांच नहीं कर सके। न ही किसी को जांच में शामिल किया गया। बच्चों से भी पूछताछ व उनकी काउंसिलिंग नहीं की गई। मामले की जांच में रविवार को तथ्य जुटाने का प्रयास करेंगे। फिलहाल इसमें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं बच्चे के स्वास्थ्य बिगड़ने की बात पता लगने पर उससे पूछताछ करनी सही नहीं समझी। बच्चों में पुलिस की छवि को सही बनाने के लिए उनसे मामले में सही तरीके से पूछताछ करेंगे। पुलिस बच्चे की बात को झूठ भी नहीं मान रही, लेकिन मामले में किसी भी तरह का पुख्ता सबूत हाथ न लग पाने के कारण उसे सच मानना भी मुश्किल हो रहा है। 2 करोड़ रुपयों के मिलने के मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ये सच भी हो सकता है, ये झूठ भी हो सकता है। विषय गंभीर है, गहनता से जांच जारी है।
- विक्रांत सिंह, एसएचओ थाना शहर, पानीपत।
आरोप निराधार, पुलिस जांच में कर रहे है सहयोग:
मदर प्राईड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य परमजीव आनंद उर्फ निक्कू ने कहा कि ये सभी आरोप निराधार है। पुलिस ने शनिवार को उनसे पिकनिक फोटो व विडियो मंगवाई है। जिसके चलते वो पुलिस जांच में सहयोग कर रहे है। वहीं सर्राफा एसो. प्रधान राजेश सूरी ने भी स्कूल प्राचार्य को निर्दोष बताया है।

बच्चे से 7 बार की पूछताछ, बयान बदलवाने का किया प्रयास:
संबंधित मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके बच्चे से अभी तक 7 बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ का हर बार तरीका अलग ही रहा है। पुलिस संबंधित मामले में बच्चे के बयान बदलवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन बच्चा अभी भी अपने ही बयान पर अडिग है। बच्चे का ये ही कहना है कि उसने रुपये, पिस्तौल प्रिंसिपल की गाड़ी में ही रखे थे। वहीं बच्चों के परिजनों ने सरकार से बच्चों का सम्मानित करवाने के लिए भी अपील करने की बात कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed