फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1400 players from villages will show their strength in sports competition

Panipat News: खेलकूद प्रतियोगिता में गांवों के 1400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
1400 players from villages will show their strength in sports competition
प्रतियोगिता से पहले तैयार किया गया वालीबॉल का मैदान
पानीपत। पुलिस की तरफ से सिर्फ गांव के खिलाड़ियों के लिए हो रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में गांवों के 1400 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। आज से सिवाह गांव स्थित स्टेडियम में सुबह 11 बजे कबड्डी, वालीबॉल, रस्साकशी, रिले दौड़, दौड़, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं शुरू होगी।
विज्ञापन

30 दिसंबर को फाइनल मुकाबले होंगे। दिलचस्पी की बात ये है कि इन खेलों में पुलिस की टीम भी भाग लेंगी। पुलिस की वालीबॉल, रस्साकशी और कबड्डी तीनों ग्रुप टीम चयनित हो चुकी है। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश में हरियाणा पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

इसी के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस गांव के युवाओं के लिए 27 से 30 दिसंबर तक चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव के युवाओं को प्रेरित कर खेल के मैदान पर लाना है, ताकि वे अपराध और नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशे से उस व्यक्ति का परिवार ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ये खेल होंगे
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, रस्साकशी, कबड्डी, 100, 400 व 800 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद को शामिल किया है। इन खेलों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। हालांकि पुलिस के पास 18 से कम आयु वर्ग की भी टीम के नाम आए है, जिन पर बुधवार को फैसला होगा।

किस खेल में कितने आवेदन आए-
ग्रुप खेल, दौड़ और लंबी कूद के मिलाकर कुल 1400 आवेदन पुलिस के पास आए है। जिनमें वालीबाॅल में लड़कों की 40 और लड़कियों की छह टीम, कबड्डी में लड़कों की 25 और लड़कियाें की छह टीम, रस्साकशी में लड़कों की 15 और लड़कियों की सात टीम भाग लेगी। पुलिस ने निष्पक्ष परिणाम के लिए महिला व पुरुष कोच नियुक्त किए है।


मानसिक तनाव होता है कम
डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि खेलों का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोवैज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है।

प्रतियोगिता से पहले तैयार किया गया वालीबॉल का मैदान

प्रतियोगिता से पहले तैयार किया गया वालीबॉल का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed