फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 new dengue patients found in seven days, number reaches 58

Panipat News: सात दिन में डेंगू के 14 नए मरीज मिले, 58 पहुंची संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
14 new dengue patients found in seven days, number reaches 58
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दिन में गर्मी और रात को ठंड से बुखार और डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में सात दिन में 14 नए मामले आने से डेंगू के मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के छह और चिकनगुनिया के दो मामले अब तक आए हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या छह और चिकनगुनिया के दो मामले अब तक आए हैं।
स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि बारिश रुकने के लगभग एक सप्ताह में मच्छर पनपते हैं। ये डेंगू-मलेरिया फैलने का कारण बनते हैं। अक्तूबर व नवंबर माह की शुरुआत में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती है इसलिए लोगों को इस समय अपने व बच्चों के स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए, अपने आस-पास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। बुखार, खांसी-जुकाम होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर लार्वा एक्टिविटी कर रही है और लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। पंचायत और नगर निगम की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed