फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 new dengue cases were found, in the investigation of 13 samples, one case was found, the number of positive cases reached 168

डेंगू के नए 14 केस मिले, 13 सैंपल की जांच में एक केस मिल रहा पॉजिटिव केस की संख्या पहुंची 168

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
14 new dengue cases were found, in the investigation of 13 samples, one case was found, the number of positive cases reached 168
शहर में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के14 नए केस मिले हैं। अब हर 13वां सैंपल जांच में डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है। सभी रोगी निजी अस्पतालों में दाखिल है। अक्तूबर में डेंगू के 110 केस मिले थे। नवंबर में 58 केस मिल चुके हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 168 हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को दो केस सोनीपत, दो करनाल, 5 जींद, एक गांव महावटी से, एक वधावाराम कॉलोनी और एक फरीदपुर गांव में मिला है। डेंगू का अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों हैं। आए दिन गांवों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। वहां पर एंटी लार्वा एक्टिविटी की जाएगी। आसपास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं, उनकी स्लाइड तैयार होगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में अब वायरल के रोगियों की ओपीडी 300 के पार हो चुकी है। डेंगू के खौफ से अब वायरल के रोगी भी एलाइजा टेस्ट करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब हर रोज 45-50 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। वायरल के रोगियों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू को लेकर भय का माहौल ना बनाए। घरों में बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। फ्रिज की ट्रे रोज साफ करें। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मरीज की रिपोर्ट उनके पास भेजें। जो भी मरीज वहां दाखिल हो रहा है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास होनी चाहिए। डेंगू से डरने की बजाए जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed