{"_id":"5cbf530dbdec22142a721e25","slug":"131556042509-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क देने वाले आढ़तियों के गेहूं का हो रहा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क देने वाले आढ़तियों के गेहूं का हो रहा उठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा शुल्क देने वाले आढ़तियों के गेहूं का हो रहा उठान
सनौली । अनाज मंडी में गेहूं उठान करने वाले ठेकेदार और गेहूं खरीद एजेंसी की मिलीभगत से सेवा शुल्क देने वाले आढ़तियों का ही उठान हो रहा है। सुविधा शुल्क ना देने वाले आढ़तियों के गेहूं का उठान ना होने से उन्हीं आढ़तियों के पास जगह की कमी हो गई है। गेहूं डालने की जगह भी नहीं है। उन्हें कच्चे में गेहूं डालना पड़ रहा हैं। मंडी में खुद खरीद एजेंसी और गाड़ियों की लोडिंग करने वाले ठेकेदार की मिलीभगत से कमी हो रही है। जिन आढ़तियों का उठान नहीं हो रहा उनके सामने लगे गेहूं की बोरियों के ढेर के चलते उठान की भारी समस्या पैदा हो गई है। जिसकी शिकायत दो दिनों से आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव, गेहूं खरीद एजेंसी फूड एंड सप्लाई अनीता खर्ब को कर चुके हैं। लेकिन के वल आश्वासन ही मिल रहा है।
जिससे उठान की समस्या से परेशान आढ़तियों ने निर्णय लिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी समस्या हल नहीं कि गई तो वे एकजुट होकर इसकी शिकायत जिला उपायुक्त व डायरेक्टर हरियाणा चंडीगढ़ से करेंगे और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कराया जाएगा। मंडी आढ़तियों ने बताया कि मंडी में उठान करने वाले ठेकेदार और खरीद एजेंसी की मिलीभगत से कई आढ़तियों का एक भी दाना उठान नहीं हो रहा हैं। जो ठेकेदार और उसके गाड़ियों के चालकों को सुविधा शुल्क एक-एक हजार रुपये देते हैं उनका ही उठान किया जा रहा है। इस पर डीएफएससी अनीता खर्ब का कहना है कि मंडी में सभी आढ़तियों को माल अनुसार गेहूं का उठान करना चाहिए। जिन आढ़तियों का उठान नहीं किया गया उसे कराया जाएगा। अपने चहेतों का उठान करने वाले मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मंडी के अंदर कई आढ़तियों का आज तक एक भी दाना गेहूं का उठान नहीं किया गया वहीं दूसरी ओर जिन आढ़तियों के साथ खरीद एजेंसी और गेहूं उठान कर रहे ठेकेदार से साथ साठंगांठ मामले की जांच की जाएगी। मंडी में उठान की समस्या हल की जाएगी। इस बारे में मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेन्द्र जलमाना का कहना है कि कई आढ़तियों की ओर से टेलीफोन पर मंडी में उठान करने वाले ठेकेदार पर पैसे दे कर गाड़ी लगने के आरोप लगाए हैं। आढ़ती लिखित में शिकायत करने को बोल रहे थे। जल्द ही मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। मंडी में उठान करने वाले ठेकेदार मामले से हो रही परेशानी दूर की जाएगी।