{"_id":"5c7ec4b9bdec2214435fa698","slug":"131551811769-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। मतलौडा के पास देर रात बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार इन्द्रजीत पुत्र राजपाल व दीपक पुत्र प्रताप निवासी मतलौडा देररात दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर भालसी रोड से मतलौडा की ओर जा रहे थे। जब वो मतलौडा में राज अस्पताल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारदी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक घटना के बाद वहां से फरार हो गया। दोनों को रात को ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक माता-पिता का एकलौता बेटा था।