फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मलेरिया , डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने की बैठक

मलेरिया , डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने की बैठक

Wed, 06 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मलेरिया , डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने की बैठक

विज्ञापन
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने की बैठक

पानीपत। मलेरिया की रोकथाम के लिए एडीसी प्रीति ने दिए जरूरी निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक की। उन्होंने जिले में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में फोगिंग मशीन नहीं हैं, वहां पर पंचायतीराज के माध्यम से फोगिंग मशीन खरीदी जाएं तथा शैड्यूल बनाकर फोगिंग का कार्य करवाया जाए। उन्होंने कहा शहर व गांवों में पानी लीकेज वाली जगहों को दुरुस्त किया जाए। लीकेज के बारे में नागरिक टोल फ्री नंबर 18001805678 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने रेलवे, जनस्वास्थ्य विभाग, रोडवेज, वन व अन्य विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पानी के ठहराव वाली जगहों को साफ रखें। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए जागरूक करने हेतू विशेष अभियान चलाया जाएगा। एडीसी प्रीति ने कहा कि अगर फोगिंग के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जरूरत है तो करवा ले। उन्होंने डीडीपीओ के माध्यम से सभी सरपंचो को भी इस बारे विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय द्वारा शहर में कबाडियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाए और जहां भी अवैध कब्जे कर रखे उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।
विज्ञापन

एडीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक को कहा कि टूटी लगाओ जल बचाओ अभियान के तहत निरीक्षण करवा ले और जहां भी लिकेज की संभावना है उसे ठीक करवाए। उप सिविल सर्जन डॉ शशि गर्ग ने बताया कि गांवों के तालाबों में गंबूजिया मच्छली भी डाली गई हैं जो मलेरिया फैलाने वाले मच्छर को समाप्त करती हैं। सामान्य अस्पतालों में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के टेस्ट फ्री किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में इन बीमारियों के टेस्ट के लिए फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है, इससे अधिक फीस वसूल नहीं की जा सकती। निजी अस्पतालों में निर्धारित फीस से संबंधित सूचना पट्ट लगने चाहिए ताकि आमजन को इसके बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने जिले में मलेरिया की पूर्णरूप से रोकथाम के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ प्रयास करने को कहा। इस मौके पर मछली पालन अधिकारी सुशील दत्त, उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, पीओ सरला यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed