फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चचेरे भाई ने रात के समय अकेली लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

चचेरे भाई ने रात के समय अकेली लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई ने रात के समय अकेली लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
चचेरे भाई ने रात के समय अकेली लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सनौली। सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से उसके चचेरे भाई द्वारा रेप करने पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार किया है। सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा 27 जनवरी को घर पर अकेली सो रही थी। लड़की की माता अपने मायके में शादी समारोह में गई हुई थी। रात के समय नाबालिग लड़की के पास उसके चाचा का लड़का (चचेरा भाई) जा पहुंचा और उससे जबरन रेप कर दिया। नाबालिग लड़की की मां पांच दिन बाद शुक्र वार शाम को जब अपने मायके से घर पर पहुंची तो लड़की ने आप बीती सुनाई। लड़की की मां उसके जेठ के लड़के द्वारा ही उसकी लड़की से रेप करने की घटना सुनकर दंग रह गई। इस पर विधवा महिला अपनी नाबालिग लड़की को साथ ले कर सनौली थाना पहुंची और नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा बलात्कार करने की शिकायत दी। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत लड़की के ब्यान पर उसके चाचा के लड़के द्वारा रेप करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 4 पोस्को एक्ट सहित 452, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सनौली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करा कर मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस बारे में एएसआई अजब सिंह, एएसआई महिला पुलिस जांच अधिकारी सुशीला का कहना है कि नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उसकी विधवा माता अपने मायके में शादी में गई हुई थी। अकेली नाबालिग लड़की के साथ रात को उसके चाचा के लड़के द्वारा बलात्कार करने पर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed