{"_id":"5953b97f4f1c1b0a5e8b4619","slug":"131498659199-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने कहा उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा बनाया जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने कहा उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा बनाया जा रहा दबाव
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा चेयरमैन सीएम से मिल रखेंगे अपना पक्ष
समालखा। नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया गया है। इसमें पार्षदों और विधायक की मिलीभगत है। इसके बाद भी वह अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कुच्छल बुधवार को रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अशोक कुच्छल ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक सच्चे सिपाही की तरह शहर में विकास करवा रहे हैं। एक गुट द्वारा पार्षदों की खरीद-फरोख्त की गई है। इसके विरुद्ध आवाज उठाने पर झूठा केस दर्ज करवाकर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को जानमाल का खतरा है। उन्होंने शहर की जनता से भी अपील की कि उनका सहयोग करें। कुच्छल ने कहा कि इस संबंध में वे पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इस बारे में विधायक रविंद्र मच्छरौली का कहना है कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मैं हलके के विकास में यकीन रखता हूं। ये पार्षदों के बीच का मामला है।