{"_id":"6aede7552c44f8e5b6035c79","slug":"students-learned-the-ropes-of-making-a-profit-by-setting-up-stalls-and-showcased-their-culinary-skills-in-a-cook-without-fire-event-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167235-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर कमाए मुनाफे के गुर, कुक विदाउट फायर में दिखाई पाक कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर कमाए मुनाफे के गुर, कुक विदाउट फायर में दिखाई पाक कला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। पीकेजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को दिवाली मेला और कुक विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर सजावटी सामानों के स्टॉल लगाए और उत्पादों की बिक्री कर मुनाफा भी कमाया। इस अनूठी गतिविधि से विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ मार्केटिंग, प्रबंधन और कारोबार की व्यावहारिक समझ हासिल हुई।
कार्यक्रम के दौरान लुकेश व वंशिका ने गोलगप्पे-भेलपुरी, आदित्य ने दीये, विनीत ने सैंडविच-ओरियो शेक और विशाल ने सजावटी सामान के स्टॉल सजाए। बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर विद्यार्थियों ने अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज चेयरमैन सीए गौरव जैन और निदेशक डॉ. राजेश गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, टीमवर्क और उद्यमशीलता का विकास होता है। इस मौके पर एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा, प्रोफेसर मेहक संधू, पूजा झा, गुरमीन कौर, मुस्कान और रमन मौजूद रहे।
26