{"_id":"68c5d7ccef0d5b89510250b5","slug":"130-e-bus-queue-shelters-will-be-built-in-the-city-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143651-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहर में बनेंगे 130 ई-बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहर में बनेंगे 130 ई-बस क्यू शेल्टर
Sun, 14 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमन शर्मा
पानीपत। शहर में ई-बसोंं के लिए 130 ई-बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। जेबीएम के अधिकारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जीटी रोड पर 15 से 20 ई-बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं। इससे यात्रियों को शहर में यातायात के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जीटी रोड स्थित पुराना बस स्टैंड पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस पर लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत आई है। सितंबर के अंतिम दिनों में चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा।
साथ ही नए बस स्टैंड, अनाज मंडी, खादी आश्रम, नांगल खेड़ी, गोहाना रोड, संजय चौक, रेलवे रोड समेत कई जगहों पर ई-बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा।
जिले में फिलहाल पांच ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही 20 सितंबर तक 10 अन्य बसों के जिले में आने की संभावना है। जिन्हें अधिकारियों द्वारा रूट निर्धारित कर चलाया जाएगा। इसके अलावा क्यू शेल्टर के साथ ही बसों के लिए निर्धारित स्टॉप बनाए जाएंगे। जहां बसों का ठहराव किया जाएगा। संवाद