{"_id":"653434cee725a9694809d657","slug":"13-cases-of-dengue-found-including-three-children-number-increased-to-238-panipat-news-c-244-1-pnp1003-8090-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन बच्चों समेत डेंगू के 13 केस मिले, संख्या बढ़कर 238 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन बच्चों समेत डेंगू के 13 केस मिले, संख्या बढ़कर 238 पर पहुंची
विज्ञापन
पानीपत। शनिवार को तीन बच्चों समेत डेंगू के 13 केस मिले। जिले में अब डेंगू के केस की संख्या 238 पहुंच गई है। शनिवार को कैथ गांव में 13 साल के बच्चे , ददलाना में 45 साल के व्यक्ति, कुराड़ में 40 साल की महिला, ब्राह्मण माजरा में 13 साल के किशोर, गीता कॉलोनी में 17 साल की किशोरी, महादेव कॉलोनी में 23 साल की युवती, गोयलां खेड़ा गांव में 57 साल के अधेड़, पट्टीकल्याणा में 16 साल के किशोर, समालखा में 18 साल के युवक व 70 साल की वृद्धा और मालदीप नगर में 30 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
स्वास्थ्य विभाग नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट से भी डेंगू पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। इसे छोटा अस्पताल भी कहा जाता है। इसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग ऑफिसर, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात है। गांवों व कॉलोनियों में बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है।
डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 238 हो चुकी है। लोगों से अपील है कि डेंगू के खिलाफ जागरूक हों। अपने आसपास पानी जमा न होने दें। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।