फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12th student who went to bathe with friends drowned in canal

दोस्तों संग नहाने गया 12वीं का छात्र नहर में डूबा, 44 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
12th student who went to bathe with friends drowned in canal
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं का छात्र बुधवार को डूब गया। वीरवार देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर गोताखोरों के साथ नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी निवासी जनवेश ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 18 साल का बेटा नितिन निजी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता है। वह बुधवार को सुबह करीब आठ बजे दोस्त रोहित और सूरज के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया था। नहाते समय बेटे का पैर फिसल गया। वह नहर में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर परिजन और असंध नाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर की, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका था। इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि गोताखोर की मदद से नहर में सर्च अभियान चला गया है। जल्द ही छात्र को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed