फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.25 crore will be spent on drinking water system in the city

Panipat News: शहर में पेयजल व्यवस्था पर खर्च होंगे सवा करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore will be spent on drinking water system in the city
पानीपत। शहर के कई वार्डों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को 1.23 करोड़ रुपये के पांच टेंडर लगाए हैं। इनमें डीआई पाइपलाइन, पीवीसी पाइपलाइन का काम किया जाएगा ताकि लोगों को पीने के पानी के कनेक्शन मिल सकें। वहीं, शहर के पूर्व जोन में भी पानी की सप्लाई के लिए अधिकारियों ने कई टेंडर लगाए हैं। इसके अलावा वार्ड नौ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में माया पार्क के जीर्णोद्धार का टेंडर भी लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर के पूर्व जोन के अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार 17.75 लाख रुपये से पीवीसी पाइपलाइन बिछाने, टेस्टिंग और जोड़ने का काम होगा। शहर के पूर्व जोन के कई वार्डों में अलग-अलग जगहों पर छह ट्यूबवेलों को 24.55 लाख रुपये से ड्रीलिंग, इंस्टॉलेशन, ज्वाइंट करने और पाइपलाइन जोड़ने का काम होगा। वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी की कई गलियों में 14.34 लाख रुपये से डीआई पाइपलाइन बिछाने और जोड़ने का काम किया जाएगा। शहर के ट्यूबवेलों में 40.48 लाख रुपये कीटाणु शोधन के लिए डोजिंग पंप, लोहे का जाल और पीवीसी टैंक लगाए जाएंगे। वार्ड 19 के रविदास नगर और शास्त्री कॉलोनी की गलियों में 25.90 लाख रुपये से डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुविधा देने के लिए ये टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नौ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 13.89 लाख रुपये से माया पार्क का जीर्णाेद्धार होगा। इस बजट से इस पार्क का बकाया काम पूरा किया जाएगा। पार्क की दीवार आदि की मरम्मत होगी और पार्क का जीर्णेाद्धार किया जाएगा। पार्षद मीनाक्षी नारंग ने कहा कि करीब एक माह पहले यहां शहरी विधायक गए थे। उनके साथ हम भी थे। स्थानीय लोगों ने पार्क के जीर्णोद्धार की विधायक से मांग की थी। विधायक ने अधिकारियों से टेंडर लगाने के लिए कहा था। इस पार्क के निर्माण से पूरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि शहर के अधूरे विकास कार्याें को पूरा करने के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। इनका काम गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed