फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.24 lakh drivers violated traffic rules in eight months

Panipat News: आठ माह में 1.24 लाख वाहन चालकों ने तोड़े यातायात नियम

Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
1.24 lakh drivers violated traffic rules in eight months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जनवरी से अगस्त तक 398 सड़क हादसों में 232 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पुलिस प्रशासन के प्रयास के बावजूद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि आठ माह में जिले में 1.24 लाख से अधिक वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने सभी के चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या ओवर स्पीड में चलाने वाले वाहन सबसे अधिक हैं। दूसरी बड़ी संख्या सड़कों पर गलत तरीके से पॉर्किंग करने वाले वाहन चालक हैं। शहर में जाम लगने में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालक ही जिम्मेदार हैं।
पानीपत जिले में जीटी रोड, रोहतक हाईवे और पानीपत हरिद्वार हाईवे होकर गुजरते हैं। हाईवे पर फर्राटा भरते वाहन चालक अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। यातायात पुलिस के रिकॉर्ड में जनवरी से 31 अगस्त तक जिले की सड़कों पर 398 हादसे हुए हैं। इनमें 232 लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं 275 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए और जिंदगी मौत से जूझे। लगातार बढ़ रहे हादसे के ग्राफ को कम करने के लिए जिले में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराया गया। लेकिन, वाहन चालक नियमों को पालन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जनवरी से अगस्त तक 1.24 लाख से अधिक वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पड़के गए। इनमें से 78,124 वाहन चालकों के चालान निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने के कारण हुए। वहीं, 2,985 दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए। इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23,285 और सड़क पर गलत पॉर्किंग करने पर 19,730 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शहर में जाम का कारण भी गलत पार्किंग
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के लिए ऑड ईवन फॉर्मूला लगाया गया है। चार दिन से चल रही समीक्षा में जाम के कई अन्य कारण भी सामने आए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि शहर में जाम के लिए गलत दिशा में वाहन चलाना और सड़क पर वाहन खड़ा करना भी है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

-----
फैक्ट फाइल
-जनवरी से अगस्त तक कार्रवाई
ओवर स्पीड के चालान-78,124
-बिना हेलमेट- 2,985
गलत दिशा में वाहन चलाना-23,285
गलत पॉर्किंग -19,730
--
सड़क हादसे
हादसे-398
मौत-232
घायल-275
--नोट: सभी आंकड़े पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर
---

वर्जन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे जिले में सड़क हादसों की संख्या में कमी लाई जा सके।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed