{"_id":"5ccb3876bdec22073964e104","slug":"121556822134-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के 12वीं में लड़कियां रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के 12वीं में लड़कियां रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरह सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में भी लड़कियां अव्वल रहीं और लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत कम रहा। जो गत वर्ष के मुकाबले दो प्रतिशत कम रहा। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों व अभिभावकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जिनमें से 93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा देने के बाद से ही परीक्षार्थी इसका परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना अपना परिणाम जानने के लिए व्याकुल रहे। जैसे ही उन्हें अपने परीक्षा परिणाम का पता चला, विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा।
पढ़ाई के लिए कभी व्हाट्सअप व सोशल मीडिया का नहीं किया इस्तेमाल : भव्या
गांव उरलाना की छात्रा भव्या ने 498 अंक हासिल कर माता-पिता के साथ-साथ गांव, शहर व राज्य का नाम रोशन किया है। भव्या जींद के सफीदों में स्थित बीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी। इसलिए उसने कभी अपने पास फोन नहीं रखा और न ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट बनाया। मां और दादी दोनों ही टीचर रही हैं। लेकिन पढ़ाई को लेकर दोनों ने ही उसे कभी नहीं टोका। उसने कभी पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप व सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया। वो केवल अपनी मां के व्हाट्सएप पर नोट्स मंगवाती थी। वो पढ़ाई के लिए सदैव गंभीर रहती है। कक्षा में जो भी टीचर पढ़ाते थे उसे ध्यान से सुनती और घर आकर उसको रिवाइज करती थी। भव्या आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसे उम्मीद नहीं थी कि वो देश में दूसरे स्थान पर आ सकती है। बता दें कि भव्या देश में दूसरा स्थान लाने वाली पानीपत की पहली लड़की है।
विज्ञापन
बीकॉम व लॉ का सपना लेकर चल रही सृष्टि ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक : दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ रही 12वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसने बताया कि वह आगे चलकर बीकॉम व लॉ कर अपना सपना पूरा करूंगी। उसके पिता राजेश भाटिया एनएफएल में केमिकल इंजीनियर हैं। सृष्टि ने ट्यूशन, ऑन लाइन व अध्यापकों की मदद से इतने नंबर हासिल किए हैं। उसने कहा कि विद्यार्थी जितने समय भी पढ़े लगन से पढ़ें ताकि उनको अच्छे से समझ आ सके।
ट्यूशन की मदद न लेकर अपनी माता व अध्यापकों से ली परीक्षा संबंधित मदद : प्राची
सेक्टर 12 स्थित एसडीवीएम स्कूल में पढ़ रही प्राची ने 98.2 अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने स्कूल व अध्यापकों का नाम रोशन किया। उसके पिता का नाम प्रदीप कुमार है। उसने बताया कि ट्यूशन न लेकर उसने अपनी मां पूनम व अपने अध्यापकों से मदद ली। उसका सपना है कि वह बड़ा होकर आईपीएस बने। अभी वह डीयू में बीकॉम में प्रवेश लेने की सोच रही है। उसने कहा कि कि सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करे व अगर उनको लगता है कि वह किसी विषय में कमजोर हैं तो वह ट्यूशन व अपने विषय से संबंधित अध्यापकों से मदद लें।
बिजनेसमैन बनने का है सपना : राघव
सेक्टर 12 स्थित एसडीवीएम स्कूल हुडा में पढ़ रहे राघव ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसने बताया कि उसके पिता पहले बिजनेसमैन थे। वह भी उनकी तरह बिजनेसमैन बनना चाहता है। वह किसी कंपनी में बड़े स्तर पर जॉब करना चाहता है। अभी फिलहाल उसका बीबीए में दाखिला लेकर शिक्षा जारी रखने का प्लान है। उसने कहा कि सभी विद्यार्थी चार से पांच घंटे तक पढ़ाई पर ध्यान दें ताकि परीक्षा में उनको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिले में ये रहे टॉपर
नाम प्रतिशत स्कूल
सृष्टि भाटिया 99 दिल्ली पब्लिक स्कूल
राघव जुनेजा 98.4 एसडीवीएम हुडा
स्वाति गोयल 98.4 डॉ एम के के स्कूल
प्राची 98.2 एसडीवीएम हुडा
प्राची 98.2 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
रिशा 97. 8 दिल्ली पब्लिक स्कूल
हरलीन कौर 97.4 एसडीवीएम हुडा
दिक्षा दिवान 97.4 बाल विकास स्कूल
ईशा 97.4 डॉ एमकेके स्कूल