{"_id":"5c115f1cbdec22418644f7fc","slug":"121544642332-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने व पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने व पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, गिरा तापमान
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदला, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने व पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, गिरा तापमान
पानीपत। शहर सहित जिलेभर में बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी व पहाड़ों में जारी बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिन व रात के तापमान में भी काफी कमी आ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट आएगी। अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। वहीं 15 दिसंबर तक मौसम के खुशक बना रहने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे जहां पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे चिकित्सक
मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों सुबह-रात व दिन के तापमान में काफी अंतर आ गया है। सुबह-शाम जहां अधिक ठंड रहती है, वहीं दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास नहीं होता, ऐसी स्थिति में बरती गई लापरवाही अक्सर हानिकारक साबित होती है। इसलिए ऐसे मौसम में चिकित्सक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों के प्रति विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है बूंदाबांदी
मंगलवार देर सायं और बुधवार दोपहर को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद जहां मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं हल्की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बता रहे हैं। किसानों की मानें तो इन दिनों गेहूं की फसल में पहली कोर देने का समय आ गया है। देर रात व दोपहर को हुई बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए लाभदायक रहेगी। किसानों गेहूं की फसल को फिलहाल जितने पानी की जरूरत है, उतनी बूंदाबांदी नहीं हुई है, अगर बारिश नहीं हुई तो उन्हें खेत में सिंचाई करनी होगी।
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन यूं हुई तापमान में कमी
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 अक्तूबर 35 16
6 नवंबर 33 12
15 नवंबर 29 14
20 नवंबर 31 13
27 नवंबर 29 16
5 दिसंबर 26 9
8 दिसंबर 24 8
9 दिसंबर 24 9
10 दिसंबर 23 10
11 दिसंबर 20 10
12 दिसंबर 17 9
पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन से मौसम में हो रहा बदलाव-मौसम विशेषज्ञ
पश्चिमी विक्षोभ के परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव आया है। आगामी तीन दिनों अर्थात 15 दिसंबर तक मौसम खुशक रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी अथवा बारिश के भी आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 62 प्रतिशत तक बनी रही।
श्याम सिंह, मौसम विशेषज्ञ।