{"_id":"5c115effbdec22416175afaf","slug":"121544642303-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला कर लूटी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से हमला कर लूटी नकदी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियार से हमला कर लूटी नकदी
समालखा। चुलकाना निवासी एक युवक को गांव के ही दो युवकों ने तेजघार हथियार से घायल कर उससे हजारों रुपयों की नगदी छीन ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। गांव चुलकाना वासी रोहित ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह आठ दिसंबर को अपनी दुकान बंद करके समालखा से चुलकाना जा रहा था कि चुलकाना रोड़ पर रास्ते में गांव के ही आमित व मनीष ने मोटर साइकिल रुकवा कर उस पर तेजघार हथियार से हमला कर दिया। मनीष ने मेरी गर्दन पर वार कर घायल कर दिया।इन दोनों ने मुझसे 12 हजार रुपये छीन लिए। शोर सुनकर जब वहां राहगीर पहुंचे तो वो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिवार वालों ने इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर घायल हाने के कारण पीजीआई रोहतक भेज दिया।अब थोड़ा बहुत ठीक होने पर मैनें थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।