फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   झोलाछाप डॉक्टर अवैध रूप से करता था लोगों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर अवैध रूप से करता था लोगों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर अवैध रूप से करता था लोगों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, गिरफ्तार
फोटो 35
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहा था क्लीनिक, संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने भैंसवाल मोड़ स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। वहां न कोई लाइसेंस और न ही कागजात मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा व मशीनें जब्त कर उसके खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया है।

सीएम विंडो से सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण बागड़ी को भैंसवाल मोड़ के पास अवैध रूप से चल रहे जनता क्लीनिक के बारे में सूचना मिली थी। शिकायत थी कि इसके संचालक लखन सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी भैंसवाल के पास न तो कोई लाइसेंस है और ही कोई डिग्री है। इसी शिकायत पर सिविल सर्जन ने एसएमओ डॉ. कर्मवीर चोपड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसमें डीसीओ विजय राजे, डॉ सुखदीप कौर व डॉ. रजत शामिल थे। टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर लखन सिंह से लाइसेंस व कागजात मांगे। लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। उसके क्लीनिक पर प्रतिबंधित दवाएं, इंजेक्शन समेत काफी सामान मिला। टीम के अनुसार आरएमपी डॉक्टर को हिंदी तक नहीं लिखनी आती थी। उसका सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed