फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पति के लापता होने के 27 साल बाद पत्नी ने बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता के लिए पुलिस से मांगी एफआइआर की कॉपी

पति के लापता होने के 27 साल बाद पत्नी ने बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता के लिए पुलिस से मांगी एफआइआर की कॉपी

Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पति के लापता होने के 27 साल बाद पत्नी ने बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता के लिए पुलिस से मांगी एफआइआर की कॉपी
आर्थिक सहायता के लिए 27 साल बाद मांगी पति की गुमशुदगी की एफआईआर की कॉपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोहाना रोड निवासी महिला ने उसके पति के लापता होने के 27 साल बाद बेटियों की शादी में सरकारी आर्थिक सहायता के लिए पुलिस से 1991 में दर्ज करवाई शिकायत की एफआईआर की कॉपी मांगी है। महिला का कहना है कि उसकी दो छोटी बेटी अब शादी के लायक हो गई है। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। इस वजह से वह सरकार से शादी में वित्तीय सहायता के लिए गुुहार लगाई है। इसके लिए उसे एफआईआर कॉपी की जरूरत है।

गोहाना रोड जगजीवन राम कॉलोनी निवासी महिला शीला ने बताया कि उसका पति बनारसी दास 1991 में घर से लापता हो गए थे। इसकी शिकायत उसने किशनपुरा चौकी पुुलिस को दी थी। पुलिस व परिजनों के संयुक्त प्रयास के बाद भी लापता व्यक्ति के बाद अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा। महिला तबसे ही मेहनत मजदूरी कर उसके परिवार का पालन पोषण कर रही है। उसकी 3 लड़कियां व 1 लड़का हैं। इसमें बड़ी लड़की व लड़के की शादी हो चुकी है। दोनों छोटी बेटियों की शादी करने के लिए महिला ने सरकार से सहयोग की गुहार लगाई है। इसमें सभी कागजी कार्रवाई पूरे करने में उसके पति की गुमशुदगी की पुलिस में करवाई गई एफआइआर की कॉपी की भी जरूरत है। महिला ने फिर से किशनपुरा चौकी पुलिस में उसके पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई व उस समय की एफआईआर की कॉपी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed