{"_id":"5b43a1674f1c1bae288b587a","slug":"121531158887-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाली पार्क के काम की गति का जायजा लेने गई विधायक रोहिता रेवड़ी ने 12 मिनट में किया दौरा, विधायक ने निभाई महज औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाली पार्क के काम की गति का जायजा लेने गई विधायक रोहिता रेवड़ी ने 12 मिनट में किया दौरा, विधायक ने निभाई महज औपचारिकता
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाली पार्क के काम की गति का जायजा लेने गई विधायक रोहिता रेवड़ी ने 12 मिनट में किया दौरा, विधायक ने निभाई महज औपचारिकता
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। छह माह पहले खुद हाली पार्क का शिलान्यास का पत्थर रखने वाली विधायक रोहिता रेवड़ी ने सोमवार को निर्माणाधीन स्थल का मुआयना किया। ठेकेदार से हुई बातचीत में उन्होंने निर्धारित समय में काम पूूरा करने को कहा मगर वहां पर चल रहे काम की गति और नगर निगम की अन्य साइटों के निर्माण को देख कर समय पर काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
शहर के बीचों बीच स्थित 23 एकड़ के भृ-भाग पर 23 करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होना है। पहले चरण में हॉली पार्क के भी ओपन थियेटर बनना है। दूसरे चरण में आठ एकड़ एक लाख 56 हजार लीटर पानी की क्षमता की झील बननी है। इसके साथ यहां पर कैंटीन व प्लाजा बनन है। नगर निगम के अधिकारी तीन बजकर 54 मिनट पर मौके पर पहुंचे। जहां पर वह विधायक रोहिता रेवड़ी का इंतजार किया। 28 मिनट बाद विधायक पहुंची। नगर निगम एसई और आयुक्त ने उन्हें निर्माणाधीन साइट का मैप दिखाया। 12 मिनट बाद वह वहां से निकल गई।
इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से काम समय पर पूरा करने को कहा जिस पर उसने भरोसा दिलाते हुए कहा कि काम पूरा हो जाएगा एक दो माह ऊपर नीचे हो सकता है। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी भी दि कि निर्माण सामग्री नंबर एक की लगनी चाहिए।
विज्ञापन
यह मुख्य बात..
-1 जनवरी 2018 को शिलान्यास हुआ था।
- 15 अगस्त को ओपन थियेटर बन जाने का टारगेट था जो पूरा होता नहीं दिख रहा है।
-23 एकड़ पर चल रहा है निर्माण।
- आठ एकड़ में बनेगी झील और उसमें 20 से 25 बोट चल सकती है।
- एक लाख 55 हजार लीटर पानी की होगी क्षमता।
- नगर निगम ने पानी के लिए सिचाई विभाग से संपर्क साध रखा है।
- वार्किंग एरिया,पार्क प्लाजा व कैंटीन भी बनेगी।
पुराने भवन को ढहाने के लिए कमेटी गठित करने का दिया आदेश
नगर निगम आयुक्त प्रदीप डागर ने साइट पर नगर निगम के पुराने भवन को पांच दिन के भीतर हटवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ने एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया जो उसकी नीलामी कर भवन को गिरवा देगी।
निगमायुक्त को ठेकेदार पर शिकंजा कसने का दिया आदेश
विधायक रोहिता रेवड़ी ने निगमायुक्त से ठेकेदार पर शिकंजा कसने को कहा उन्होंने कहा कि इस काम पर मुख्यमंत्री की नजर है। समय सीमा के भीतर का पूूरा कराने का प्रयास करे। समय-समय पर काम में देरी का नोटिस भी जारी करने को कहा।
बगल के पार्क में गंदगी देख बिफरे नगर निगम आयुक्त
जिस जगह पर विधायक का दौरा था। उसके बगल में बने पार्क में गंदगी फैली हुई थी। निगमायुक्त ने सफाई अधिकारी की डयूटी स्थायी तौर पर लगाने के साथ ही पार्क को साफ कराने का निर्देश दिया।
फाइल पर कम आब्जेक्शन लगाया करिए एस ई साहब मुझे फीडबैक मिलता रहता है
विधायक रोहिता रेवड़ी का सामना नगर निगम के एसई से भी हुआ। उन्होंने एसई को शहर के विकास से जुड़ी अन्य फाइलों पर ऑब्जेक्शन कम लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कहां पर क्या हो रहा उन्हें फीडबैक मिलता रहता है।