{"_id":"595a9a3c4f1c1bf7228b45ca","slug":"121499109948-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉफ की कमी के चलते अनेक योजनाएं लंबित पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉफ की कमी के चलते अनेक योजनाएं लंबित पड़ी
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की कमी के चलते नहीं हो रहे समय पर काम
पानीपत। ऑल हरियाणा पॉवर कोरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक गोहाना रोड स्थित पावर हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता तेजपाल ने की। तेजपाल ने कहा कि बिजली निगम की टीम शहर में चोरी रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। इस वजह से दिन-रात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे वे नाराज हैं। बिजली निगम में बचे हुए कर्मचारियों पर ही अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। स्टाफ की कमी के चलते बिजली विभाग की अनेक योजनाएं तत्काल लागू नहीं हो पा रहीं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को हो रहा है। शहर से चोरी नहीं रुक रहीं। उन्होंने बताया कि गोहाना रोड स्थित पावर हाउस में कर्मचारियों के 1349 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 716 पद खाली पड़े हैं। वर्किंग में 633 पद हैं। कुछ स्टेशनों पर तो क्लर्क लाइन में टेक्निकल कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। नियम के अनुसार टेक्निकल कर्मचारी क्लर्क के पद पर कार्य नहीं कर सकते।