{"_id":"6842373dcbd73fa71403e2eb","slug":"120-students-were-honored-in-the-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1007-138197-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 120 विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 120 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय सनातन धर्म वीर दल प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह और विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि सनातन धर्म शिक्षण समिति के प्रधान अनूप गर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान प्रमोद बंसल ने की। शिविर में भाग लेने वाले 120 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधान अनूप गर्ग ने शिविर में प्रतिभागियों को स्वयं लाठी चलाकर दिखाई और उन्हें आत्म रक्षा के लिए लाठी के बेहतर प्रयोग के गुर सिखाए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी प्रेरणा भारतीय संस्कृति से ही मिलती है। पूजा, फूल, दूब, घास, तुलसी, बेलपत्र, वृक्ष व गाय पूजन की संस्कृति हमें सिखाती है कि हर जीव में ईश्वर का अंश है। यदि मानव जाति को बचाना है तो पेड़-पौधे, वनस्पति और जीव जंतुओं के संरक्षण की सनातन सोच को बचाना होगा। भारतीय संस्कृति को पाश्चात्य संस्कृति से हो रहे नुकसान से बचाने की आवश्यकता है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। मृदा प्रदूषण को रोकने के लिए कीटनाशकों के स्थान पर अधिक से अधिक जैविक खाद्य का उपयोग करें। जल स्रोत को स्वच्छ रखे व ध्वनि प्रदूषण को भी नियंत्रित करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग, स्तूप, जूडो तथा लाठी चलाकर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर फकीरचंद, सचिव नरेश गोयल और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त भारद्वाज, आचार्य राजकुमार शर्मा और प्रिंसिपल रेखा शर्मा उपस्थित रहे।