फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   120 children showcased their talent at the 'Bal Sanskar' (child development/values-building) workshop.

Panipat News: बाल संस्कार कार्यशाला में 120 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
120 children showcased their talent at the 'Bal Sanskar' (child development/values-building) workshop.
कांशीगिरि मंदिर में आयोजित बाल संस्कार केंद्र में मौजूद विश्व जागृति मिशन के पदा​धिकारी व अन्य।
पानीपत। विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल की ओर से शुक्रवार को सनौली रोड स्थित कांशीगिरि मंदिर में बाल संस्कार केंद्र की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 120 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा, कार्यकारी प्रधान यशपाल चौधरी, महामंत्री गिरीश अरोड़ा, दयानंद खुंगर और भीम डुडेजा ने किया। कार्यशाला में बच्चों को हरि ओम का ध्यान कराया गया और मां दुर्गा का स्मरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का विषय मां दुर्गा शक्ति पर्व और भारत का गरबा-डांडिया रहा। बच्चों ने नवदुर्गा के नौ स्वरूप धारण कर प्रस्तुतियां दीं। महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। इससे उनमें अच्छे नागरिक बनने की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन भीम डुडेजा और कांता छाबड़ा ने किया। इस मौके पर भावना, नीलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed