{"_id":"5ca3bd24bdec22140966e8af","slug":"11554234660-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामुंडा पुल पर खुले शराब के ठेके व मीट की दुकान के विरोध में ग्रामीणों को काटा बवाल, कहा दो दिन के भीतर ठेका नहीं हटा तो उठाकर न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामुंडा पुल पर खुले शराब के ठेके व मीट की दुकान के विरोध में ग्रामीणों को काटा बवाल, कहा दो दिन के भीतर ठेका नहीं हटा तो उठाकर न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामुंडा पुल पर खुले शराब के ठेके व मीट की दुकान के विरोध में उतरे ग्रामीण, बोले-
पानीपत/समालखा। तहसील कैंप स्थित इंदिरा कॉलोनी में शराब के ठेके को बंद करने के मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है, उनका कहना है कि शराब का ठेका खुलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा समालखा स्थित नामुंडा पुल के समीप खुले शराब के ठेके व मीट की दुकानों के विरोध में मंगलवार को नामुंडा गांव के महिला-पुरुषों ने ठेके के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर ठेका नहीं हटाया तो वे खुद उठाकर नहर में फेंक देंगे। लेकिन यहां ठेका किसी सूरत में नहीं खुलने देंगे। मीट का काम करने वालों को भी दुकानें बंद करने की बात कही। सरपंच ने ग्रामीणों को उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देते हुए शांत करवाया।
शराब पीकर करते हैं हुड़दंग : गांव के ग्रामीण रामचंद्र, श्याम, सतीश, टोनी, याकूब, सरोज, निर्मला, गीता, रोशनी आदि ने बताया कि नामुंडा पुल के नजदीक दो मीट की दुकान होने के साथ ही शराब का ठेका खुला हुआ है। यहां से ग्रामीणों की आवाजाही के साथ-साथ ही मांडी, इसराना की तरफ राहगीर व ग्रामीण आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि शराब का ठेका खुला होने पर बीच रास्ते शरारती तत्व शराब पीकर हुड़दंग करने के साथ ही लोगों को साथ अभद्र व्यवहार करते है। ठेका बीच रास्ते में होने से महिलाओं व बेटियां का यहां से निकलना दूभर हो गया है। उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द ठेके को उठाने के साथ ही मीट की दुकान को बंद करवाए।
प्रशासन को ठेका बंद करवाने को लिखा पत्र : सरपंच कृष्ण ने बताया कि नामुंडा पुल के पास खुले शराब के ठेके का बंद करवाने को लेकर दो दिन पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। ठेका खुलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। शराब का ठेका उठवाने के साथ ही मीट की दुकान बंद करवाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
किसी को एतराज तो दें शिकायत : उप आबकारी विभाग के अधिकारी आलोक पासी ने बताया कि नामुंडा पुल पर जो शराब को ठेका खुला है वह समालखा नहीं बल्कि इसराना जोन में आता है। अगर ठेका खुलने से किसी को परेशानी आ रही है तो उसकी लिखित शिकायत दें।