{"_id":"5c1404eebdec2253ec0c2c29","slug":"11544815854-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने रखा मनोज तिवारी का प्रोग्राम, भोजपूरी सिंगरों ने गाए फिल्मी गाने, प्रवासी लोगों को लाने के लिए लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने रखा मनोज तिवारी का प्रोग्राम, भोजपूरी सिंगरों ने गाए फिल्मी गाने, प्रवासी लोगों को लाने के लिए लगाए
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने रखा मनोज तिवारी का प्रोग्राम, भोजपुरी सिंगरों ने गाए फिल्मी गाने, प्रवासी लोगों को लाने के लिए लगाए 200 ऑटो, फिर भी नहीं जुटी भीड़, प्रोग्राम कैंसिल
पानीपत। बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में भीड़ जुटाने के लिए डांस करने के बाद भोजपुरी सिंगरों को भी बुला या, स्पेशल मनोज तिवारी का प्रोग्राम रखा, लेकिन इसके बाद भी भीड़ नहीं जुटा पाए। जनसभा में भीड़ नहीं पहुंचते देख नेताओं ने मनोज तिवारी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। फैक्ट्ररियों से भीड़ को लाने के लिए लगभग 200 ऑटो लगाए थे। जनसभा का समय भी 2 बजे के बाद का रखा गया था, ताकि प्रवासी श्रमिक फैक्टरियों से निपट जाए। लेकिन ये रणनीति भी कामयाब नहीं हो पाई। साढ़े 4 बजे ऑब्जर्वरों की टीम को देखकर भाजपा नेताओं ने प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। इससे पहले नूरवाला में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली में भीड़ नहीं जुट पाई थी।
पानीपत शहर में पूर्वांचल के लोगों की 20 हजार वोट हैं, जबकि शहरी की बाहरी कॉलोनियों में 1 लाख 20 हजार वोट हैं। इन कॉलोनियों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व उत्तराखंड के रहते हैं। ये वोट ही डिसाइडर वोट होते हैं। भाजपा ने इन वोटों पर सीधा निशाना साधने के लिए शुक्रवार को सेक्टर 25 औद्योगिक क्षेत्र में कांग्रेस के दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष व भोजपूरी स्टार मनोज तिवारी का कार्यक्रम रखा। बिहार से एक पुरूष व दो महिला सिंगरों को बुलाया गया। एक बजे से जन सभा स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया गया। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि मनोज तिवारी का कार्यक्रम देखकर लोगों की भीड़ जुटेगी इसलिए यहां पर 10 हजार से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। महिला सिंगरों ने फिल्मी गानों से लोगों को जनसभा स्थल की ओर खींचने का प्रयास किया, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। बार बार वो माइक से ये ही कहते रहे कि मनोज तिवारी जल्द यहां पहुंचने वाले हैं। नेताओं ने सभी फैक्टरियों के सामने ऑटो खड़े करवा दिए ताकि श्रमिकों को यहां लाया जा सके। 200 ऑटो इस ड्यूटी पर लगाए गए थे। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, महामंत्री संजय भाटिया व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता लगातार जनसभा स्थल का जायजा लेते रहे और वरिष्ठ नेताओं को पानीपत का इनपुट देते रहे। पहले प्रोग्राम का समय डेढ़ बजे रखा गया था। जब साढ़े 4 बजे तक भी भीड़ नहीं जुटी तो संजय भाटिया व जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्टेज से मनोज तिवारी के न आने की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रदेश के सीएम, मंत्रियों के बाद दूसरे प्रदेश के नेताओं को भी लगाया:
भाजपा ने नगर निगम चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम मनोहर लाल, मंत्री रामविलास, कृष्ण लाल पंवार, सभी विधायक जगह जगह पर जनसभा कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन सीएम की जनसभा में भी भीड़ नहीं पहुंचने के बाद अब बाहर के नेताओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
कई जगह कार्यक्रम थे, इसलिए लेट हो गए: विज
मनोज तिवारी के कई जगहों पर कार्यक्रम थे। वो दिल्ली से निकलते वक्त लेट हो गए थे। पांच बजे के बाद नियमानुसार प्रचार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रोग्राम को कैंसिल करना पड़ा।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष पानीपत।