{"_id":"5c0ad876bdec22418f4926ce","slug":"11544214646-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद उम्मीदवारों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह, 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद उम्मीदवारों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह, 4
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद उम्मीदवारों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह, 48 चिन्हों में से मिलेगा निशान
पानीपत। नगर निगम चुनाव में आज आजाद उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। सभी आजाद उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह उनके नाम के अक्षरों के हिसाब से दिए जाएंगे। जिसमें हवाई जहाज, कंघी, टोपी, ताला, धनुष, पतंग, उगता सूर्य, लैंप, स्टूल, नल, पंखा सहित 48 चिन्ह है जिनमें से आजाद उम्मीदवारों को चिन्ह दिए जाएंगे। जिस उम्मीदवार ने पार्टी के माध्यम से नामांकन भरा है उसकों पार्टी का चिन्ह मिलेगा। बाकि बचे हुए उम्मीदवारों को हिंदी वर्णमाला के हिसाब से अक्षर लिखकर चिन्ह दिया जाएगा। अगर एक ही नाम के दो उम्मीदवार होंगे तो उनमें से पहले आने वाले उम्मीदवार को मर्जी का चिन्ह दिया जाएगा। गौरतलब है कि सभी उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के तीन चिन्ह फार्म भरते समय दिए थे। उन्हीं में से उनको चिन्ह दिया जाएगा। आज सुबह पहले नामांकन वापस लेने वालों का इंतजार किया जाएगा व दोपहर बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।