{"_id":"5bfc43ecbdec2241cb56a71b","slug":"11543259116-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की वार्डबंदी की शुक्रवार को होगी सुनवाई,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की वार्डबंदी की शुक्रवार को होगी सुनवाई,
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की वार्डबंदी की शुक्रवार को होगी सुनवाई, रि-नोटिफिकेश न करना का फंसा पेंच
पानीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर एक ओर सरगर्मी बढ़ रही है तो दूसरी ओर वार्डबंदी का मामला अभी थम नहीं रहा है। हाईकोर्ट में दी गई याचिका पर हुई सुनवाई में 123 मामलों को हल करने के लिए स्पीकिंग ऑर्डर जारी हुआ था। जिस पर सरकार ने कहा कि वह ठीक और चुनाव की घोषणा कर दी।
जानकार बताते हैं कि याचिका कर्ता ने सोमवार को दुबारा से हाईकोर्ट की शरण ली और कहा कि मामलों की सुनवाई करना तो दूर उनको नोटिस भी जारी नहीं किया गया है। सरकार ने अगर वार्डबंदी के फैसले को सही माना है तो भी उसे रि-नोटिफिकेशन करना चाहिए। जिस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही सुनवाई में कोई अहम फैसला आ सकता है।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने सरकार के सामने मामले की सुनवाई के दौरान तीन बात रखी थी। जिसमें पहले था कि सभी मामलों की दुबारा से प्रमुख सचिव स्तर पर सुनवाई की जाय। उसमें कारण भी स्पष्ट किया जाय। दूसरा अगर चुनाव कराया जा रहा है तो पुरानी वार्डबंदी पर कराया जाय। तीसरा था अगर यह नहीं होता है तो चुनाव प्रकिया पर स्थगन आदेश दिया जाय। सरकार की ओर से वार्डबंदी को सही मानते हुए चुनाव की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सोमवार को अदालत में याचिका डाले जाने के बाद निगम कार्यालय में काफी हलचल रही। अधिकारी से लेकर कर्मचारी की जुबान पर शुक्रवार के फैसले का इंतजार है।
नगर निगम की टीम ने बूथों का किया दौरा
नगर निगम चुनाव को लेकर इंजीनियरिंग विंग की टीम की ओर से सोमवार को सभी बूथों का दौरा किया गया। किसी पर अगर कोई कमी है तो उसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी मंगलवार को दुबारा बूथों का दौरा करेंगे।
वार्ड के एआरओ कार्यालय में पार्षद के लिए होगा नामांकन
नगर निगम चुनाव में जिस वार्ड के लिए जिसे चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उसके कार्यालय में ही पार्षद के उम्मीदवार को नामांकन करना होगा।