फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   निरंकारी समागम में आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदे पानीपत के मशहुर कंबल, चाय वालों व सब्जी वालों ने भी बेचे कंबल, तीन दिन में 200 क

निरंकारी समागम में आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदे पानीपत के मशहुर कंबल, चाय वालों व सब्जी वालों ने भी बेचे कंबल, तीन दिन में 200 क

Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी समागम में आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदे पानीपत के मशहुर कंबल, चाय वालों व सब्जी वालों ने भी बेचे कंबल, तीन दिन में 200 क
निरंकारी समागम में आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदे पानीपत के मशहूर कंबल, चाय वालों व सब्जी वालों ने भी बेचे कंबल, तीन दिन में 200 करोड़ के बिके कंबल
विज्ञापन

पानीपत। निरंकारी समागम में आए सात लाख श्रद्धालुओं ने पानीपत की मार्केट में रौनक ला दी। समागम में आए श्रद्धालुओं ने एक तरफ जहां सत्संग सुनने में रूची दिखाई वहीं दूसरी ओर पानीपत का मशहूर कंबल खरीदने में भी लोगों की भीड़ लगी रही। समालखा में चाय की दुकान तक में पानीपत के कंबल बिकते दिखाई दिए। समालखा के चाय व रेहड़ी वालों ने भी पानीपत से कंबल खरीदकर समागम में बेचे। जिस कारण सर्दियों का सीजन आने से पहले ही शहर में कंबल का कारोबार तीन दिनों में ही 200 करोड़ से अधिक रहा। जिस दुकान पर रोजाना की सेल 50 हजार तक होती थी उसका कारोबार एक लाख तक पहुंच गया। मार्केट प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि इन दिनों में इतनी सेल पहली बार हुई है।
समालखा में चाय व केले की रेहड़ी वालों ने भी बेचे कंबल
श्रद्धालुओं का कंबलों के प्रति रुझान देखकर समालखा के दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने भी मौके का फायदा उठाया। दुकानदारों ने पानीपत की दुकानों से कंबल खरीदकर अपनी श्रद्धालुओं को बेचा। वहीं समागम स्थल पर भी लोगों ने छोटे हाथी में कंबल ले जाकर श्रद्धालुओं को बेचे।
विज्ञापन

80 प्रतिशत बढ़ा कारोबार
पानीपत में डेढ़ हजार से अधिक कंबल की दुकानें हैं, जिनकी रोजाना सेल में 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। जहां तीन दिनों में 110 करोड़ के लगभग कारोबार होता था, वहीं कारोबार समागम के तीन दिनों में 200 करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में डेढ़ हजार से अधिक कंबल की दुकानें
पानीपत में कंबल की डेढ़ हजार से अधिक कंबल की दुकानें है। जिनमें इस सीजन में रोजाना रूटीन सेल 50 हजार से लेकर 5 लाख तक होती थी। वहीं इन तीन दिनों में यह सेल 50 हजार वाली दुकान पर 90 हजार व 5 लाख सेल वाली दुकान पर 9 लाख तक पहुंच गई है।
समागम स्थल पानीपत में होने से दुकानदारों में खुशी का माहौल :
समागम स्थल पानीपत में होने से दुकानदारों में खुशी का माहौल है। दुकानदार व व्यापारियों का कहना है कि अब तो साल में दो बार दिवाली बनेगी। क्योंकि हर साल वार्षिक समागम इसी समालखा में ही होगा, जिसके लिए विशेष तैयारियां की जाएगी।

कारोबार में आया है उछाल : बवेेजा
मार्केट प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि मार्केट में अचानक से उछाल आया है जिससे हर कंबल व्यापारी को लाभ हुआ है। पानीपत में दुनिया का सबसे सस्ता कंबल मिलता है, इस कारण समागम में आए श्रद्धालुओं को पानीपत में सस्ता कंबल मिल गया और कारोबारियों को भी फायदा पहुंचा। अगले साल यह सेल इस बार से भी अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed