फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11400 quintals of paddy reached the market, purchase of PR paddy has not started

Panipat News: मंडी में पहुंचा 11400 क्विंटल धान, शुरू नहीं की गई पीआर धान की खरीद

Sun, 28 Sep 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
11400 quintals of paddy reached the market, purchase of PR paddy has not started
अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा की अनाज मंडी में 11400 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। कई किसान ऐसे भी हैं जो मंडी में धान लेकर आए हैं लेकिन मेरी फसल मेरा ब्योरा एप पर सत्यापन न होने की वजह से उनके गेट पास जारी नहीं हो सके हैं। शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह रुहल ने मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने मिलने आए आढ़तियों के सामने खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर आजाद सिंह को बुलाकर खरीद करने के आदेश दिए।

हैफेड मैनेजर आजाद सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक धान खरीदने के लिए मिलर की अलॉटमेंट नहीं की है। जिस कारण धान खरीद में देरी हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी ने आढ़तियों को बताया कि प्रदेश सरकार ने मंडियों में किसान के साथ तोल में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए धान तोलने के लिए इलेक्ट्रिक कांटे अनिवार्य हैं। आढ़ती जयपाल छाैक्कर ने कहा कि इलेक्ट्रिक कांटे खरीदने के आज ही आदेश प्राप्त हुए हैं। अभी ये इलेक्ट्रिक कांटा कामयाब नहीं होगा। मंडी में पीआर धान लेकर आए आट्टा गांव के किसान जसबीर गेट पास लेने के लिए दो दिन से भटक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed