{"_id":"68cf01782a2a397e090b965f","slug":"114-drinking-water-connections-cut-notices-issued-to-342-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144148-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पेयजल के 114 कनेक्शन काटे, 342 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पेयजल के 114 कनेक्शन काटे, 342 को नोटिस
Sun, 21 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। डायरिया फैलने के बाद नगर निगम पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए आगे आया है। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग की शाखा ने एक सप्ताह में 114 अवैध कनेक्शन काटे हैं। इसके साथ 342 लोगों को नोटिस दिया है। निगम की एक साथ कार्रवाई से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने अब अपने कनेक्शन वैध कराना शुरू कर दिए हैं।
जिले में डायरिया लगातार फैल रहा है। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं पेयजल के नमूने भी लगातार फेल आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कॉलोनियों में पेयजल कनेक्शन की जांच कर रही हैं। ऐसे में अवैध कनेक्शन काटना शुरू कर दिए हैं और गलत तरीके से कनेक्शन जोड़ने पर लोगों को नोटिस भी दिए हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रूपेश ने बताया कि पूरी टीम शहर की कॉलोनियों व सेक्टर में काम कर रही है। सात दिन में नालियां के अंदर से गुजारी पेयजल सप्लाई पाइप से जुड़े 114 कनेक्शन काटे हैं। वहीं नालियां की गंदगी में डाली पाइप से घर की पेयजल सप्लाई चलाने पर करीब 342 लाेगाें काे नाेटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्यूबवेल के डोजर लगाना शुरू
नगर निगम ने ट्यूबवेल पर डाेजर मशीन लगाना शुरू कर दिया है। अब तक पानी के 65 नमूने लिए हैं। इनके बैक्टीरियोलॉजिक जांच कराई गई है। शहर में 670 ट्यूबवेल हैं। छह जेई के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया है।