फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नगर निगम के रैन बसेरे में पीने की पानी व बिस्तर की नही व्यवस्था , बिफरी निगमायुक्त

नगर निगम के रैन बसेरे में पीने की पानी व बिस्तर की नही व्यवस्था , बिफरी निगमायुक्त

Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के रैन बसेरे में पीने की पानी व बिस्तर की नही व्यवस्था , बिफरी निगमायुक्त

विज्ञापन
नगर निगम के रैन बसेरे में पीने की पानी व बिस्तर की नहीं व्यवस्था , बिफरी निगमायुक्त
पानीपत। कड़ाके की ठंढ में खुले आसमान के नीचे सोने वालों के लिए अच्छी खबर है। वह नगर निगम की ओर से जगह-जगह खोले गए रैन बसेरे का लाभ उठाये। रैन बसेरों की दशा जानने के लिए निगमायुक्त प्रियंका सोनी ने अचानक भ्रमण किया। जहां पर अव्यवस्था देख वह अधिकारियों पर बिफर गई। नगर निगम की ओर से यहां पर एक सुपरवाइजर रखा गया है। जो यहां पर आने वालों का रिकार्ड दर्ज करेगी। निगमायुक्त ने तोता राम धर्मशाला, पोर्टा कैबिन बस स्टॉप, ओल्डेज होम वार्ड 11 प्राइमरी स्कूल के पास निरीक्षण किया। निगमायुक्त को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि विभाग की ओर से लापरवाही की जा रही है। आनन-फानन में उसे ठीक कराने का भी प्रयास किया गया। जानकारों की माने तो आयुक्त के पहुंचने से पहले अधिकारियों की टीम मौके पर गई थी। इसके बावजूद वहां पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। बिस्तर के भी ठीक तरह से इंतजाम नहीं थे। उन्होंने ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह 24 घंटे के भीतर यहां की खामियों को दूर करें। साथ ही खुले आसमान के नीचे सोने वालों को प्रयास कर रैन बसेरे तक लायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed