फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कांग्रेस मक्कारों की पार्टी है, दम है तो राफेल मुद्दे पर सदन में बहस करें: धनखड़

कांग्रेस मक्कारों की पार्टी है, दम है तो राफेल मुद्दे पर सदन में बहस करें: धनखड़

Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मक्कारों की पार्टी है, दम है तो राफेल मुद्दे पर सदन में बहस करें: धनखड़
कांग्रेस मक्कारों की पार्टी है, दम है तो राफेल मुद्दे पर सदन में बहस करें: धनखड़
विज्ञापन

पानीपत। सुप्रीम कोर्ट से राफेल डिलिंग पर हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा हाई कमान ने अपने मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है कि वो ग्राउंड पर जाए और लोगों के बीच राफेल सौदे की स्थिति दूर करें। इसी कड़ी में कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने संजय चौक के पास एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में ओपी धनखड़ ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। ओपी धनखड़ ने कांग्रेस को मक्कारों की पार्टी करार दे दिया। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस ने देश को बहका रही है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है और दूसरों की इमेज खराब करने का काम करती है। इसकी खुद की कोई इमेज नहीं है। बिना किसी तथ्यों के दूसरों पर आरोप लगाती है। हमेशा कांग्रेस की इन आरोपों पर फजीहत ही हुई है। कांग्रेस खुद बोफोर्स जैसे घोटाले कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट राफेल के मुद्दे पर सरकार को हरी झंडी दे चुकी है। इसके बाद भी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का ही अपमान करने का काम कर रही है। देश को कांग्रेस की झूठी राजनीति को समझना होगा। भाजपा सरकार ने हमेशा पारदर्शिता से काम किया है। अब डील सरकार टू सरकार होती है, जबकि कांग्रेस के राज में बिचौलियों के माध्यम से डीलिंग होती थी। कांग्रेस ने अब अपनी जमीन बचाने के लिए और लाइमलाइट में रहने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर कांग्रेस में दम है तो सदन में उनके साथ इस मुद्दे पर बहस करें, लेकिन कांग्रेस बहस करने से बचती है। इस मौके पर ओपी धनखड़ के साथ विरेंद्र चौहान, प्रमोद विज, संजय भाटिया और रणदीप घणघस मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed