{"_id":"59662e704f1c1b744e8b47b4","slug":"111499868784-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलटेल ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर लगाए वाईफाई डिवाइस, चार दिन बाद शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलटेल ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर लगाए वाईफाई डिवाइस, चार दिन बाद शुरू होगी सुविधा
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर यात्री ले सकेंगे वाईफाई का मजा
- हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध है यह सुविधा
- पानीपत समेत हरियाणा के नौ स्टेशनों में लगेंगे वाईफाई डिवाइस
- पानीपत, करनाल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, जगाधरी, कालका को किया शामिल
फोटो-1
अनुज शर्मा
पानीपत।
वन टाइम पासवर्ड से रेलवे स्टेशन पर यात्री वाईफाई का मजा ले सकेंगे। रेलवे के रेलटेल विभाग ने चार माह पहले सर्वे कर पूरे देश के 191 रेलवे स्टेशनों को चुना था। जिसमें हरियाणा प्रदेश के पानीपत समेत नौ स्टेशनों पर वाईफाई लगाने का काम शुरू हो गया है। अब सिर्फ महज चार दिनों के बाद वाईफाई की सुविधा यात्रियों को मिल जाएगी।
रेलवे की रेलटेल की प्रवक्ता सुचित्रा प्रधान ने बताया कि देश में 22 राज्यों के 127 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा पहले से ही रेलवे के रेलटेल विभाग द्वारा दी जा रही है। अब इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में देश के 22 के 191 बड़े स्टेशनों को लिया गया है। वहीं इन 191 स्टेशनों में पानीपत रेलवे जंक्शन भी एक है। अभी तक हरियाणा राज्य के सिर्फ एक स्टेशन अंबाला कैंट में ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। उसके बाद दूसरे चरण में हरियाणा के नौ जिलों के स्टेशनों को लिया गया है। जिसमें पानीपत, करनाल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, जगाधरी व कालका स्टेशनों को शामिल किया गया है। दो दिनों में वाईफाई की वायर पूरे स्टेशन परिसर में बिछा दी जाएगी। जिसके बाद रेलवे विभाग की तरफ से यात्री फ्री में वाईफाई की सुविधा का आनंद ले सकेंगे।
अधिक अर्निंग देने वाले स्टेशनों का सर्वें कर वाईफाई के लिए चुना
रेलवे की रेलटेल की प्रवक्ता सुचित्रा प्रधान ने बताया कि देश के बड़े और अधिक अर्निंग देने वाले स्टेशनों का सर्वे कर वाईफाई के लिए चुना गया। जिसमें 191 स्टेशनों में से हरियाणा के नौ स्टेशन चुने गए है। उन्होंने बताया कि जिन स्टेशनों की कमाई प्रतिदिन की दस लाख रुपये या इससे अधिक है। सिर्फ उन स्टेशनों पर ही रेलटेल वाईफाई सुविधा दे रही है। वहीं इसी श्रेणी में पानीपत रेलवे स्टेशन की प्रतिदिन की कमाई 12 लाख रुपये से अधिक है। जिसके बाद ही पानीपत रेलवे स्टेशन को लिया गया है।
विज्ञापन
चार स्टेप से मोबाइल में चलेगा वाईफाई
सुचित्रा प्रधान ने बताया कि जो यात्री स्टेशन परिसर में मौजूद है। वो रेलवे के वाईफाई की सुविधा ले सकेगा। वाईफाई उपयोग करने के लिए यात्री को आसान से चार स्टेप से गुजरना पड़ेगा। जिसके बाद यात्री मोबाइल में वाईफाई चला सकेगा। सबसे पहले यात्री को अपने मोबाइल का वाईफाई ऑन करना होगा। उसके बाद रेलवायर नेटवर्क वाईफाई पर शो होगा। उसके बाद रेलवायर नेटवर्क पर क्लिक कर उसमें अपने मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद दिए गए नंबर पर चार डिजिट का ओटीपी आएगा। जो मोबाइल पर डालने के बाद वाईफाई शुरू हो जाएगा।
वाईफाई की सुविधा मिलने से यात्रियों में खुशी
डेली पैसेंजर मोनू, सुखविंद्र सिंह, मनप्रीत, राहुल, अंशुल नारंग, दीपक, अश्वनी शर्मा, रोहताश व संदीप शर्मा का कहना है कि रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए वाईफाई दे रहा है। यह एक अच्छा काम है। कई बार पूछताछ केंद्र का कंप्यूटर खराब हो जाता है तो यात्री अपने आप ही फोन से ट्रेनों की लोकेशन चेक कर सकते है।
वर्जन
स्टेशन पर आने व जाने वाले सभी यात्रियों को स्टेशन सिर्फ रेलवे परिसर में ही वाईफाई की सुविधा मिलनी अब कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। मोबाइल पर आने वाला पासवर्ड एक बार ही उपयोग में लाया जा सकेगा।
- सुचित्रा प्रधान, प्रवक्ता, रेलटेल, रेलवे दिल्ली डिविजन