{"_id":"68699629fa16bc1561083ecd","slug":"10th-class-students-gave-english-paper-panipat-news-c-244-1-sknl1016-139819-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 10वीं के विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 10वीं के विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की पूर्ण विषय, कंपार्टमेंट, अक सुधार की परीक्षाएं शनिवार को शुरू हुई। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए। परीक्षा के पहले दिन करीब 600 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा नकल रहित परीक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा एसडी गर्ल्स वमा विद्यालय, जीजीएसएसएस मॉडल टाऊन तथा जीजीएसएसएस शिवनगर में आयोजित की गई। वहीं, कक्षा 12वीं की विभिन्न विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा शुक्रवार को एक ही दिन आयोजित की गई थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक) की एक दिवसीय कंपार्टमेंट एवं सैकेंडरी (शैक्षिक) की पूर्ण विषयों, कंपार्टनेट, अंक सुधार परीक्षा जुलाई-2025 के सफल संचालन को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की एक दिवसीय (कंपार्टमेंट) एवं 10वीं कक्षा की पूर्ण विषय, कंपार्टमेंट, अक सुधार परीक्षा निर्धारित शैड्यूल अनुसार संचालित करवाई जा जा रही हैं। प्रश्न-पत्र व स्टेशनरी बैग सभी जिला मुख्यालयों पर भिजवाए जा चुके हैं। प्रश्न-पत्र के पैकेट प्रतिदिन बोर्ड द्वारा निर्धारित भवनों से जिला शिक्षा अधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि की देखरेख में केंद्र अधीक्षकों को उसी दोपहर 12:30 बजे से वितरित किए जाएंगे।
बॉक्स
यह रहेगा 10वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार पांच जुलाई को अंग्रेजी का पेपर हुआ। वहीं, सात जुलाई को हिंदी, आठ को गणित, नौ को सामाजिक विज्ञान, 10 को विज्ञान विषय का पेपर लिया जाएगा। इसी प्रकार, 12 जुलाई संस्कृत, पंजाबी, ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, नृत्य-संगीत तथा 14 जुलाई को आईटी, संस्कृत व्याकरण विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
वर्जन-
कक्षा 10वीं कक्षा की पूर्ण विषय, कंपार्टमेंट, अक सुधार की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर रहा। जिले के तीनों केंद्रों पर टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जहां परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।