फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10.50 lakh extorted in the name of sending the youth to Spain

Panipat News: युवक को स्पेन भेजने के नाम पर ऐंठे 10.50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
10.50 lakh extorted in the name of sending the youth to Spain
पानीपत। बेटे को स्पेन भेजने के नाम पर रेहड़ी संचालक से पिता पुत्रों समेत चार लोगों ने 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। युवक को अवैध रूप से स्पेन भेजा गया, जहां उसे यातनाएं दी गई। युवक के पिता ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव अजीजुलापुर निवासी अजमेर ने बताया कि राजमा चावल की रेहड़ी लगाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसका बेटा सचिन बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। उनके गांव का ही हीरा लाल ने उसे कहा कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका भाई श्याम स्पेन में ही काम करता है। वह उसके बेटे सचिन को आठ-दस लाख रुपये में स्पेन भेज देंगे और वहां नौकरी भी दिला देंगे। उसने उधार पर किसी से 10.50 लाख रुपये लेकर हीरालाल को दे दिए। हीरालाल ने सचिन को अवैध रूप से स्पेन भेज दिया। वहां उसको बंदी बना लिया गया। उसको वहां पर यातनाएं दी गई। सचिन किसी तरह से वापस भारत आया और उसे आपबीती बताई। उसने हीरालाल की शिकायत पुलिस को दी। हीरालाल ने पुलिस को बताया कि उसने 10.50 लाख रुपये आशिद को दिए थे। आशिद ने उसे जल्द पैसे वापस देने की बात कही। उसे बाद में पता चला कि हीरालाल, आशिद, उसके पिता रहीश खान व भाई दानिश ने उसके साथ षडयंत्र रचा है। उससे पैसे ऐंठ लिए गए। पैसे वापस मांगने पर इन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed