{"_id":"5c1404f5bdec225b5d493ee4","slug":"101544815861-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्र को बाहर बुलाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई छात्र को बाहर बुलाकर
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई छात्र को बाहर बुलाकर 8 बदमाशों ने रॉड से पीटा
पानीपत। अनाज मंडी गेट के पास आईटीआई के छात्र को फोन कर के बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही 8 बदमाशों ने उस पर रॉड, डंडे सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान विद्यार्थी खून से लथ-पथ हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे राहगीर व अन्य विद्यार्थी सामान्य अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने घायल के बयान लेकर केस दर्ज किया व मामले की जांच शुरू कर दी।
इसराना निवासी विद्यार्थी रसीद पुत्र रमजानी ने बताया कि वो आईटीआई में फाऊडरी मैन का कोर्स करता है। उसने बताया कि 11 दिसंबर को वो कॉलेज की कैंटीन में बैठा खाना खा रहा था। उसी दौरान उसके फोन पर एक फोन आया, जिसने की बाहर मनीष बुला रहा है। जब वो बाहर आया तो बाहर पहले से ही खड़े मनीष व अजय निवासी सिवाह अपने 8 बदमाशों के साथ खड़े थे। जिन्होंने रॉड, डंडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया व घायल कर मौके से फरार हो गए।