{"_id":"5c003279bdec224144743629","slug":"101543516793-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ऑप्रेटर से लूटे 15 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ऑप्रेटर से लूटे 15 हजार रुपए
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ऑप्रेटर से लूटे 15 हजार रुपये
इसराना। शाहपुर गन्नौर रोड पर गांव बुआना लाखु व पुगथला के बीच मंगलवार देर रात खिमलाल मलिक पैट्रोल पंप पर तेल लेने के बहाने आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैट्रोल पंप ऑप्रेटर से पिस्तौल की बल पर 15 हजार रुपये लूट लिए। ऑप्रेटर ने पुलिस कंट्रोल रूप में फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑप्रेटर के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवीन मलिक पुत्र हरपाल निवासी बुआना लाखु ने बताया कि उसका शाहपुर गन्नौर रोड पर बुआना लाखु व पुगथला के बीच खिमलाल मलिक के नाम से पैट्रोल पंप है। मंगलवार देर रात 9 बजे ऑप्रेटर राकेश कुमार निवासी बुआना लाखु का उसके पास फोन आया। राकेश ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर उससे 15 हजार रुपये लूट ले गए है। राकेश कुमार ने बताया कि वो वीरवार रात को पैट्रोल पंप पर ड्यूटी पर था। रात 9 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। युवकों ने तेल डलवाने के बाद बाइक रोक ली। एक युवक बाइक पर बैठा रहा दो युवक नीचे उतरकर उसके पास आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल के बल पर अलमारी से 15 हजार रुपये लूट ले गए।