{"_id":"5bf06d6cbdec2269896647e6","slug":"101542483308-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी, विभाग में पांच दिन के भीतर आचार संहिता लगने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी, विभाग में पांच दिन के भीतर आचार संहिता लगने की सूचना
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी, विभाग में चार से पांच दिन के भीतर आचार संहिता लगने की सूचना की उम्मीद
पानीपत। नगर निगम में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। कारण ऊपर से मिले इनपुट व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई जानकारी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव होंगे। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंजीनियरिंग विंग ने बैठक कर आन-फानन में करीब साढ़े चार करोड़ के काम की स्वीकृति की फाइल निगमायुक्त को भेजी है।
इसमें डी प्लान व छोटे बजट के काम है। गली मोहल्ले व पार्क के साथ स्ट्रीट लाइट का काम है। जिनका अधिकतम बजट तीन लाख से दस लाख की बीच में है। इन कामों की स्वीकृति के बाद माना जा रहा है कि विकास कार्य पर आचार संहिता का कोई असर नहीं होगा और काम होते रहेंगे।
निगम चुनाव कराने के लिए है तैयार
निगम अधिकारी कहते हैं कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुुुकी। हाईकोर्ट के स्पीकिंग आर्डर के विषय में उच्च अधिकारियों को निर्णय लेना है। जिसे वरिष्ठ अधिकारी निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की बैठक में चुनाव जल्द होने के मिल चुके है संकेत
दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की गीता भवन में बैठक हुई थी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने व नगर निगम में जल्द चुनाव होने के संकेत मिले थे। पार्टी कार्यकर्ता उस आधार पर अपने लंबित काम को भी पूरा कराने में जुटे हैं।
इसे भी जाने..
- नगर निगम की वार्डबंदी में 24 वार्ड की जगह 26 वार्ड बनाए गए हैं।
- तीन लाख 17 हजार की आबाद में हुई वार्डबंदी।
- तीन बार वार्डबंदी में हुआ संसोधन।
बयान..
निगम के चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। नियमानुसार वर्क आर्डर भी जारी किये जा रहा है। निगम को मुख्यालय से मिलने वाले निर्देश का इंतजार है।
डा.प्रियंका सोनी आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।